Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

जमीनी स्तर पर विशेषज्ञों की कमी भारतीय खेल जगत की खामी : अभिनव बिंद्रा

Listen to this article

5 Dariya News

कोलकाता , 29 Jan 2017

ओलम्पिक में भारत को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने शनिवार को कहा कि देश में जमीनी स्तर पर विशेषज्ञों और संसाधनों दोनों की कमी है और इसी कारण देश खेलों में पीछे है। बिंद्रा ने कहा कि इन खामियों को जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिए।बिंद्रा ने बीजिंग ओलम्पिक-2008 में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। उन्हें शुक्रवार को पुन: बनाई गई टार्गेट ओलम्पिक पोडियम (टीओपी) समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस समिति में दिग्गज फर्राटा धावक पी. टी. ऊषा और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण भी शामिल हैं।बिंद्रा से जब पूछा गया कि देश में ऐसी कोई जगह है जहां युवा निशानेबाज एक साथ सीख सकें? बिंद्रा ने इसका जवाब देते हुए कहा, "दुर्भाग्यवश नहीं।
 हमारे यहां ऐसी कोई जगह नहीं है। हमारे पास कई औपचारिक कोच हैं जिनके पास थोड़ा सा ही ज्ञान है।"उन्होंने कहा, "लेकिन मेरा मानना है कि विशेषज्ञता के लिए हमें अभी लंबा सफर तय करना है और भारतीय खेल जगत में इसकी कमी है।"बिंद्रा ने कहा, "हमारे देश में जमीनी स्तर पर ज्ञान और विशेषज्ञता की कमी है। यह ऐसी चीजें हैं जिनकी जरूरत हमारे देश को है, क्योंकि जब खिलाड़ी शुरुआत करते हैं, वह समय बेहद अहम होता है। तभी उनके भविष्य की नींव रखी जाती है और तकनीक को मजबूत किया जाता है।"बिंद्रा ने हालांकि यह माना की बीते कुछ वर्षो में कुछ हद तक हालात बदले हैं लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है।उन्होंने कहा, "कुछ वर्षो से स्थिति में बदलाव हुआ है। अब खेल को लेकर पहले से ज्यादा विशेषज्ञ उपलब्ध हैं।"





 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD