Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

महिला कांग्रेस का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन, कटियार से माफी की मांग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jan 2017

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ 'लैंगिकवादी' टिप्पणी करने के लिए भाजपा नेता विनय कटियार माफी मांगें। कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश चुनावों में प्रियंका गांधी को स्टार प्रचारक बनाए जाने की घोषणा के बाद कटियार ने बुधवार को कहा था कि उनकी पार्टी में उनसे ज्यादा 'सुंदर' चेहरे प्रचारक के तौर पर हैं। कांग्रेस नेता बरखा सिंह शुक्ला की अगुवाई में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने अशोक मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नारे लगाए।बरखा ने संवाददाताओं से कहा, "कटियार को इस पर शर्म महसूस होनी चाहिए, (प्रधानमंत्री) मोदी को इस पर शर्म महसूस होनी चाहिए। कटियार को माफी मांगनी चाहिए।"उन्होंने कहा, "हम महिलाएं भारतीय आबादी के 50 फीसदी हिस्से का प्रतिनिधित्व करती हैं।
"उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की भाषा किसी कांग्रेस नेता ने इस्तेमाल की होती तो पार्टी अध्यक्ष उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करतीं।भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए बरखा ने कहा, "क्या वे इसी तरह की भाषा अपने परिवार में महिला सदस्यों के लिए बोलते हैं? क्या उनके परिवार में माताएं और बहनें नहीं हैं?"प्रियंका को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने हाल ही में विवाद को जन्म दे दिया। कटियार ने मीडिया से कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ने जा रहा है। हमारे पास ज्यादा सुंदर महिलाएं और हिरोइन स्टार प्रचारक के तौर पर हैं।"कटियार की यह टिप्पणी जनता दल युनाइटेड के नेता शरद यादव की इसी तरह की एक लैंगिकवादी टिप्पणी के एक दिन बाद आई है।जद (यू) सांसद ने बिहार में कहा था कि एक वोट की इज्जत बेटी की इज्जत से बड़ी होती है।यादव ने कहा, "यदि किसी बेटी की इज्जत गई तो केवल इलाके व गांव की ही इज्जत जाएगी। लेकिन यदि कोई वोट बिक गया तो देश की इज्जत चली जाएगी।"शरद यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बरखा ने कहा, "उन्हें अब घर पर बैठना चाहिए।"



 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD