Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

अंहकारी राजा अमरेंदर को सबक सिखाना चाहते हैं लोग- सुखबीर सिह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jan 2017

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा है कि दोआबा क्षेत्र में पंजाब कांग्रेस प्रधान महाराज अमरेंदर सिंह के फीके चुनाव प्रचार ने जता दिया है कि लोग अब इस अहंकारी राजा को सबक सिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अमरेंदर ने पिछले पांच वर्षों में दोआबा क्षेत्र में एक बार भी लोगों को मिलना जरूरी नहीं समझा। अब यहां के लोग उन्हें मिलना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच में रहने वाले नेताओं और अमरेंदर जैसे टूरिस्टों में यही अंतर होता है। दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल की रैलियां देखिए। भारी बरसात और कड़ाके की सरदी के बावजूद लोग उन्हें सुनने के लिए आ रहे हैं। इसके ठीक विपरीत शाहकोट, नकोदर और करतारपुर में अमरेंदर के खिलाफ माहौल है। मगर अमरेंदर इसका दोष आयोजकों के सिर मढ़ रह हैं। अमरेंदर को ऐसा करने से पहले उन्हें अपनी करतूतों पर ध्यान देना चाहिए। लोगों को दूर रखने वालों के पास लोग आखिर कैसे आ सकते हैं। अमरेंदर को पंजाबियों को बताना पड़ेगा कि वह पांच साल तक हिमाचल प्रदेश में थे, लाहौर में थे या दुबई थे। लेकिन वह पंजाब में नहीं थे यह तो पक्का है। 

बादल ने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने करतारपुर का दौरा किया था। वहां उन्होंने अकाली प्रत्याशी सेठ सत्यपाल की एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जबकि करतारपुर में आयोजित कांग्रेस की रैली में खाली कुर्सियों ने अमरेंदर का स्वागत किया। जो आए वह भी कुछ देर बाद निकल लिए। इन लोगों का कहना था कि उन्हें दो घंटे के लिए भाड़े पर लाया गया था। बादल ने कहा कि ऐसा लगता है कि दलित समुदाय ने अमरेंदर का बायकॉट करने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि दलितों को अहसास हो गया है कि अमरेंदर ने अपने कार्यकाल में उनके लिए जारी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। जबकि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 1996 में उनके लिए बुढ़ापा पैंशन और शगुन स्कीम की शुरूआत की। फिर 2007 में उनके लिए आटा दाल स्कीम शुरू की। यहां तक कि इस बार गठबंधन ने नीला कार्ड धारकों को दस रूपये किलो की दर से पांच किलो चीनी और 25 रुपये किलो की दर घी देने का एैलान किया है। बादल ने कहा कि आज हालत यह है कि दलित अमरेंदर का बॉयकॉट कर रहे हैं और अकाली भाजपा गठबंधन में यकीन। क्योंकि दलित जानते हैं कि गठबंधन ने जो भी वादा किया उसे पूरा किया है। जबकि अमरेंदर ने जो वादा किया उसे पूरा भी नहीं किया। यहां तक कि उनके लिए जारी स्कीमों को भी बंद कर दिया। 

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD