Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

कांग्रेस और तत्कालीन जनसंघ ने किया था हरियाणा के अलग राज्य गठन का विरोध - अभय चौटाला

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद भी नहर का निर्माण न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: अशोक अरोड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र, करनाल , 18 Jan 2017

भाजपा व कांग्रेस एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हरियाणा की जनता को एसवाईएल के पानी से वंचित रखना चाहती है, लेकिन इनेलो इस षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगी और इनेलो कार्यकर्ता 23 फरवरी को इस्माईलपुर पहुंचकर एसएवाईएल की खुदाई करके पानी हरियाणा में लाएंगे। यह दावा नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने आज कुरुक्षेत्र व करनाल में इनेलो के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि एक से 10 फरवरी तक इनेलो कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जन जागरण अभियान चलाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नहर खोदने के लिए ले जाया जा सके। जन जागरण अभियान के लिए सभी 90 हलकों में इनेलो नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। इतना ही नहीं प्रदेश भर की ग्राम पंचायतों से एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने के लिए प्रस्ताव पारित करवाकर प्रधानमंत्री को सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो ने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए भी समय मांगा है।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप, पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू, पूर्ण चंद बड़शामी, बूटा सिंह लुखी, कुलदीप सिंह मुलतानी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में 23 फरवरी को इस्माईलपुर पहुंचने की अपील की। कुरूक्षेत्र के सम्मेलन में बलजिंद्र सिंह बब्बू, फतेह सिंह खेड़ी, माया राम चंद्रभानपुरा, डा. संतोष दहिया, तरसेम हरियापुर, हरि सिंह पांचाल, रणबीर बूरा, सुरेश सैनी, अमनदीप कंबोज, कर्ण सिंह ईशहाक, संदीप सरपंच अजराना, सुरजीत कौर, जोगध्यान, सुनील, रामस्वरूप चोपड़ा, नरेंद्र शर्मा, संदीप टेका भी मौजूद थे। करनाल के सम्मेलन में अभय सिंह चौटाला व अशोक अरोड़ा के अलावा पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, मामूराम गोंदर, यशवीर राणा, इंद्रजीत गुराया, हरपाल रोड़, जगतार सिंह, गुलजार सिंह मान,जय प्रकाश कांबोज, मनोज कांबोज, डिप्टी मेयर मनोज वधवा, गुरदेव रंबा, ओमप्रकाश सलूजा, रघुबीर कुटेल, धर्मबीर पाढा, फूल सिंह मंजूरा, प्रेम शाहपुर, जयपाल पूनिया, प्रकाश कौर, राधा राणा, सोनिका गिल, शमशेर सिंधड़, बलविंद्र जून, सतीश बल्हारा, हरि सिंह डाचर, हरदेव सिंह, दीपचंद राणा भी मौजूद थे।

इनेलो नेताओं ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस तो शुरू से ही हरियाणा के अलग राज्य के रूप में गठन के विरोध में थी। तत्कालीन जनसंघ के विधायकों ने 1965 में जहां हरियाणा गठन का विरोध किया, वहीं कांग्रेस के तत्कालीन राज्यसभा सांसद बंसीलाल ने भी लोकसभा स्पीकर हुकम सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सदस्य के रूप में कहा था कि हरियाणा बनाने की कोई जरूरत नहीं है और यह बात रिकार्ड पर दर्ज है। उन्होंने कहा कि अब भी भाजपा और कांग्रेस के नेता अलग सुर बोल रहे हैं। इन्हें हरियाणा के हितों से कोई वास्ता नहीं है। एसवाईएल हरियाणा के लिए जीवन रेखा है। इनेलो तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक प्रदेश को एसवाईएल का पानी नहीं मिल जाता। एसवाईएल का पानी प्रदेश में आते ही खुशहाली का एक नया दौर शुरू होगा और इसके लिए इनेलो कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। 

अशोक अरोड़ा व जसविद्र संधू ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल हो गई है और भाजपा ने लोगों से किया कोई भी वायदा अभी तक नहीं निभाया जिसके चलते सरकार के प्रति समाज के हर वर्ग में भारी रोष और गुस्सा पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला हरियाणा के पक्ष में आने के बावजूद अभी तक नहर का निर्माण न होना न सिर्फ सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना है बल्कि यह भी दर्शाता है कि कांग्रेस व भाजपा इस मुद्दे पर गम्भीर नहीं है और केवल एसवाईएल पर राजनीति कर रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन में अशोक अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग का प्रस्ताव तथा 23 फरवरी को एसवाईएल खोदने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। अशोक अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी का अपमान पूरे राष्ट्र का अपमान है। इसलिए विज के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रस्तावों को हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पारित किया। 

कुरूक्षेत्र में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला  ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में यह फैसला हुआ था कि सीएम एसवाईएल पर पीएम से मिलने का समय लेंगे और सभी राजनीतिक दल मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से मिलकर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद इस नहर को बनवाए जाने का केंद्र से आग्रह करेंगे और अपनी बात रखेंगे। सीएम पिछले दो महीनों से प्रधानमंत्री से मिलने का समय नहीं ले पाए इसलिए अब हम अपने स्तर पर प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है और अगर समय न दिया गया तो इनेलो कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर धरना देंगे। उन्होंने सीएम को कमजोर बताते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री प्रदेश के हितों के लिए प्रधानमंत्री से मिलने का समय नहीं ले सकता, उसे कमजोर नहीं तो क्या कहा जाए। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा पानी पर पंजाब का हक जताने संबंधी प्रश्न के उत्तर में अभय चौटाला ने कहा कि यदि हरियाणा में इनेलो की सरकार होती तो दिल्ली का पानी बंद कर दिया जाता, लेकिन प्रदेश में कमजोर मुख्यमंत्री है, जो हरियाणा के हितों की रक्षा नहीं कर पा रहे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD