Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

विश्व पुस्तक मेला : अंतिम दिन भी पहुंचीं नामचीन लेखिकाएं

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jan 2017

राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में नौ दिन से चले आ रहे विश्व पुस्तक मेले के अंतिम दिन रविवार को भी पुस्तक प्रेमियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण हुआ और नामचीन लेखिकाओं के साथ चर्चा, परिचर्चा का दौर चला। पुस्तक मेले की थीम 'मानुषी' के अनुरूप राजकमल प्रकाशन ने हर दिन देश की नामचीन लेखिकाओं- अनुराधा बेनीवाल, मृदुला गर्ग, मैत्रेयी पुष्पा, कृष्णा सोबती व अन्य को मंच देकर मेले की महत्ता बढ़ाई। पुस्तक प्रेमियों को भी इन लेखिकाओं से मिलकर खुशी हुई और उन्हें करीब से जानने का मौका मिला। रविवार को राजकमल प्रकाशन समूह के मंच पर ख्वाजा अहमद अब्बास की चयनित कहानियों के संकलन 'मुझे कुछ कहना है' का लोकार्पण हुआ। इस किताब का एक खास आकर्षण ख्वाजा अहमद अब्बास का एक साक्षात्कार है, जो प्रसिद्ध कथाकार कृश्न चंदर ने लिया था। साथ ही सुधीर चंद्र के उपन्यास 'बुरा वक्त अच्छे लोग' का लोकार्पण हुआ और उस पर परिचर्चा चली।
राजकमल प्रकाशन के मंच पर बने सेल्फी पॉइंट 'हिंदी हैं हम' और एक अनोखी स्कीम चलाकर लोगों को लुभाया। जिन लोगों ने सेल्फी फोटो लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया, उन्हें किताबों पर 5 प्रतिशत की अतिरक्त छूट दी गई।इस बार के विश्व पुस्तक मेले में राजकमल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित वर्षा दास के तीन नाटक- खिड़की खोल दो, चहकता चौराहा और प्रेम और पत्थर, कुसुम खेमानी की किताब 'जड़िया बाई', गीत चतुर्वेदी की 'न्यूनतम मैं', दिनेश कुशवाह की 'इतिहास में अभागे', आर. चेतनक्रांति की 'वीरता पर विचलित', प्रेम रंजन अनिमेष की 'बिना मुंडेर की छत', राकेश रंजन की 'दिव्य कैदखाने में', विवेक निराला की 'धुव्र तारा जल में', सविता भार्गव की 'अपने आकाश में', समर्थ वशिष्ठ की 'सपने में पिया पानी', मोनिका सिंह की 'लम्स', प्रकृति करगेती की 'शहर और शिकायतें' और पवन करण की 'इस तरह मैं', अल्पना मिश्र की किताब 'स्याही में सुर्खाब के पंख' और क्षितिज रॉय का उपन्यास 'गंदी बात' जैसी किताबों का लोकार्पण हुआ।



 

Tags: BOOK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD