Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

उत्तर प्रदेश चुनाव : कांग्रेस सीटों के अर्धशतक से 6 बार चूकी

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 15 Jan 2017

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन की आस लगाए बैठी कांग्रेस देश के इस सबसे बड़े सियासी राज्य में अपने लिए 'संजीवनी' की तलाश कर रही है। पिछले छह विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो कांग्रेस सीटों का अर्धशतक भी नहीं लगा पाई। अब वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह '27 साल, उप्र बेहाल' नारे के साथ उप्र में सियासी बनवास खत्म करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। वर्ष 1991 में हुए चुनाव में कांग्रेस 413 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में वह केवल 46 सीटें ही जीतने में कामयाब रही। इस दौरान कांग्रेस को 17-59 प्रतिशत वोट मिले।वर्ष 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की हालत नहीं सुधरी। इस वर्ष कांग्रेस 421 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन महज 28 सीटों पर ही उसे कामयाबी हासिल हुई। इस बार उसका मत प्रतिशत भी घटकर 15-11 पर पहुंच गया।
अपने 'रिवाइवल' की तलाश में जुटी कांग्रेस ने वर्ष 1996 में बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में कांग्रेस को 33 सीटों पर ही जीत नसीब हुई। इस चुनाव में कांग्रेस 126 सीटांे पर चुनाव लड़ी थी। बसपा की अध्यक्ष मायावती के साथ हुए गठबंधन का भी फायदा कांग्रेस को नहीं मिला।
वर्ष 1996 में गठबंधन के साथ मैदान में उतरी कांग्रेस ने एक बार फिर 2002 के चुनाव में अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस चुनाव में कांग्रेस 402 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन नतीजा वही मिला। कांग्रेस केवल 25 सीटों पर सिमटकर रह गई। इस चुनाव में उसका मत प्रतिशत भी गिरकर 8-99 पर पहुंच गया। उप्र में 2002 में मुलायम सिंह की सरकार बनी। इसके बाद वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 339 सीटों पर चुनाव लड़ी। इस चुनाव में वह केवल 22 उम्मीदवार ही जिताने में कामयाब रही।
इस चुनाव में कांग्रेस का मत प्रतिशत एक बार फिर घटकर 8-84 पर पहुंच गया। सीटों के लिहाज से वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए थोड़ा संतोषजनक रहा। इस चुनाव में कांग्रेस ने 335 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, लेकिन केवल 28 प्रत्याशियों को ही जीत नसीब हुई। इस चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत हालांकि पिछले चुनाव की तुलना में बढ़कर 13-26 प्रतिशत तक पहुंच गया।पिछले चुनाव में अपने लिए संजीवनी की तलाश में जुटी कांग्रेस इस बार सपा की तरफ से उम्मीद लगाए बैठी है। कांग्रेस को उम्मीद है कि अखिलेश और डिंपल यादव के साथ मिलकर मैदान में उतरना उसके लिए उप्र में मुनाफे का सौदा होगा।
चुनाव में अखिलेश के साथ गठबंधन को लेकर अखिलेश व राहुल के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। सपा और कांग्रेस की नजदीकीयों का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि प्रियंका वाड्रा के जन्मदिन पर अखिलेश ने खुद फोन कर उन्हें बधाई दी। इस बीच अब उप्र में डिंपल यादव और प्रियंका एक साथ पोस्टरों में भी नजर आने लगी हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आईएएनएस के साथ बातचीत के दौरान कहा कि पिछले चुनावों से पार्टी ने सबक लिया है और इस बार कांग्रेस नई ऊर्जा और उत्साह के साथ मैदान में उतरकर सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस बार पार्टी का प्रदर्शन काफी बेहतर होगा और राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी को अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।


 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD