Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

विदेश में अब भारतीय कलाकारों को अच्छे से स्वीकारा जा रहा : सोनू सूद

सोनू सूद
सोनू सूद
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jan 2017

भारत-चीन की फिल्म 'कुंग फू योगा' की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता सोनू सूद का मानना है कि विदेशों में अब भारतीय प्रतिभा को सम्मानजनक रूप में स्वीकारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे उन कलाकारों के लिए कई रास्ते खुल गए हैं जो पश्चिम में एक मुकाम हासिल करना चाहते हैं। सोनू ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, "अब विदेशों में भारतीय कलाकारों को बहुत बेहतर तरीके से स्वीकार किया जा रहा है। कई रास्ते खुल गए हैं। उन्हें बेहतरीन भूमिकाएं मिल रही हैं। मुझे यकीन है कि यह नया बदलाव कलाकारों के लिए कई रास्ते खोल देगा। यह सकारात्मक संकेत है।"ऐसे लोग हैं जो भारतीय बाजार में हॉलीवुड को बॉलीवुड के लिए खतरे के रूप में देखते हैं। 

लेकिन, सोनू का मानना है कि दोनों की तुलना करना उचित नहीं है।उन्होंने कहा, "उन्हें (हॉलीवुड) विशाल बजट के साथ विशाल पैमाने पर फिल्में बनाने की स्वतंत्रता है। उनकी पहुंच, उनका दर्शक वर्ग बहुत व्यापक है। हम भी अपने पास जो भी संसाधन हैं, उनसे हम बेहतरीन कहानियां लोगों को दिखा रहे हैं। इसलिए तुलना ठीक नहीं है।"अभिनेता सलमान खान की 'दबंग' और शाहरुख खान अभिनीत 'हैप्पी न्यू ईयर' में काम कर चुके अभिनेता का मानना है कि हम जो भी सिनेमा बना रहे हैं, उस पर हमें गर्व होना चाहिए।सोनू जल्द ही 'कुंग फू योगा' में अभिनेता जैकी चैन के साथ दिखाई देंगे।

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD