Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

विश्व पुस्तक मेला : दूसरे दिन 'वेलेंटाइन बाबा', 'अकबर' व 'गंदी बात' पर चर्चा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jan 2017

किताबों का महाकुंभ विश्व पुस्तक मेले के दूसरे दिन राजकमल प्रकाशन समूह के स्टॉल में पुस्तक-प्रेमियों को इस साल की बहुचर्चित पुस्तक 'अकबर' और 'गंदी बात' पर चर्चा हुई। चर्चा में उपन्यास 'अकबर' के लेखक शाजी जमां और 'गंदी बात' के लेखक क्षितिज रॉय ने अपने अपने उपन्यास से अंश और लोगों के प्रश्नों के जवाब दिए। 'नॉन रेजि़डेंट बिहारी' उपन्यास वाले मस्तमौला लेखक शशिकांत मिश्र ने भी अपने आने वाले दूसरे उपन्यास 'वेलेंटाइन बाबा' के कुछ अंश सुनाए। इसके बाद सईम हसन ने भोजपुरी, खोरठा, बाउल गान और भी कई लोकगीतों और गायन शैलियों का फ्यूजन प्रस्तुत किया। शाजी जमां ने कहा, "अकबर पर अभी तक कई किताबें प्रकाशित हुई हैं, मगर मेरा यह उपन्यास सबसे अलग है, मैंने इस पुस्तक के माध्यम से बादशाह सलामत अकबर के सभी पहलुओं को लोगों के समीप लाने की कोशिश की है और मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि एक बार आप इस उपन्यास को पढ़ना शुरू करते हैं तो आप इस उपन्यास में खो जाते हैं।" 

उन्होंने लोगों के सवाल का जवाब देते कहा, "अकबर बुढ़ापे में पृथ्वीराज कपूर की तरह दिखते थे और जोधाबाई अकबर की पत्नी थी, इसका भी कोई प्रमाण नही हैं।"शशिकांत मिश्र ने अपने 14 फरवरी को आने वाले उपन्यास 'वेलेंटाइन बाबा' के कुछ अंश पढ़े, साथ ही क्षितिज रॉय ने 'गंदी बात' के अंश पढ़े।मेले में 9 जनवरी (सोमवार) को शाम 4 बजे से 5 बजे तक, 'वह सफर था कि मुकाम था' किताब पर मैत्रेयी पुष्पा (सुप्रसिद्ध लेखिका) से प्रेम भारद्वाज (संपादक, 'पाखी' पत्रिका) बात करेंगे। उपस्थित पुस्तकप्रेमी भी लेखिका से सीधे संवाद कर सकेंगे। पुस्तक पर हस्ताक्षर के लिए मैत्रेयी पुष्पा शाम 6 बजे तक स्टॉल पर मौजूद रहेंगी।हर साल की तरह राजकमल प्रकाशन हर तरह के पाठकों के लिए कई खास सौगात लाया है। उपन्यास, संस्मरण, कहानी-संग्रह, कविता संग्रह, नाटक से लेकर कुछ और कथेतर विधाओं में स्थापित और नए लेखकों की पठनीय किताबें मेले में प्रमुखता से होंगी। 

 

Tags: BOOK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD