Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

नरेंद्र मोदी ने शराबबंदी को लेकर की नीतीश कुमार की तारीफ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 05 Jan 2017

सिखपंथ के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली पटना में 350वें प्रकाशोत्सव में भाग लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां गुरुवार को कहा कि बिहार में प्रकाश पर्व का उत्साह देश के लिए न केवल प्रेरणा है, बल्कि यह उत्सव देश की एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने बिहार में शराबबंदी और प्रकाशोत्सव की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। प्रकाशोत्सव के मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विशेष प्रयास कर रही है कि न केवल हिंदुस्तान में, बल्कि पूरे विश्व को इस बात का अहसास हो कि गुरु गोविंद सिंह जी जैसी दिव्य आत्मा का जन्म बिहार में हुआ।

प्रकाशोत्सव के सफल आयोजन को लेकर नीतीश की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "नीतीश जी ने काफी मेहनत से इस आयोजन को सफल बनाया है। पटना में प्रकाश पर्व की विशेष अहमियत है।" मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार स्वयं आयोजन की एक-एक छोटी-छोटी चीजों अैार तैयारियों को देखते रहे। चंपारण सत्याग्रह के संबंध में प्रस्तावित आयोजन के लिए भी मोदी ने नीतीश का आभार प्रकट किया।प्रधानमंत्री ने बिहार सरकार द्वारा राज्य में की गई शराबबंदी की तारीफ करते हुए लोगों को इसमें सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति अभियान केवल सरकार का काम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए यह जन-जन का काम है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "समाज परिवर्तन का काम बहुत कठिन होता है। उसे हाथ लगाने का काम भी बहुत साहसपूर्ण होता है, लेकिन नीतीश कुमार ने शराबबंदी का काम किया।" उन्होंने कहा आगे कहा, "जिस प्रकार बिहार में नशामुक्ति का अभियान चलाया है, उसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं। उन्हें (नीतीश कुमार) बधाई देता हूं। मैं बिहार की जनता और सभी राजनीतिक दलों से गुजारिश करता हूं कि यह सिर्फ नीतीश कुमार का काम नहीं है। यह जन जन का काम है। यदि इसे सफल बनाएंगे तो बिहार मिसाल बनेगा। मुझे विश्वास है कि बिहार देश की अनमोल शक्ति बनेगा।"बिहार में पिछले साल अप्रैल से ही शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

मोदी ने कहा, "प्रकाशोत्सव पर्व हमें सही रास्ते पर चलना सिखाता है। गुरु गोविंद सिंह जी त्याग की प्रतिमूर्ति थे। त्याग की पराकाष्ठा थे। उन्होंने अपनी आंखों के सामने पिता का बलिदान देखा, तो पुत्रों को भी सच्चाई के लिए बलि चढ़ते देखा। गुरु गोविंद सिंह जी की जिदंगी और उनके त्याग हमेशा इस दुनिया को जीने का तरीका बताते रहे हैं।"उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में पंजाबी भाषा में पंज प्यारे का जिक्र करते हुए कहा, "पंज प्यारे ने भारत को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। आज के समय में हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम उनके आदर्शो से सीखते हुए देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करें।"इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी मैदान में बने अस्थायी गुरुद्वारे में मत्था टेका और गुरुवाणी सुनी। वह हवाईअड्डे से सीधे यहां पहुंचे। पटना हवाईअड्डे पर बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD