Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

झारखंड में कोयला खदान धंसी, 10 मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 30 Dec 2016

झारखंड के गोड्डा जिले में ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड (ईसीएल) की राजमहल परियोजना की ललमटिया डीप माइंस में गुरुवार की रात मिट्टी धंसने से 10 लोगों की मौत हो गई। करीब 50 लोगों के यहां दबे होने की आशंका है। अंदर फंसे लोगों की तलाश जारी है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता आऱ क़े मल्लिक ने आईएएनएस को बताया कि अब तक 10 शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव एवं तलाश अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ ) राहत कार्य में जुटी है। ईसीएल ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया। यह राशि कामगार मुआवजा अधिनियम के तहत दी जाएगी।मामले की जांच खनन सुरक्षा महानिदेशक और 'विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय समिति' करेगी, जिसका गठन कोल इंडिया लिमिटेड ने किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास से बात कर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि हालात सामान्य बनाने के लिए राज्य सरकार तथा केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल साथ मिलकर काम कर रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार रात आठ बजे यह हादसा हुआ। उस समय विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। मिट्टी-पत्थर का सौ फुट ऊंचा पहाड़ (ओबी डंप) ढहने से हादसा हुआ। जहां लोग काम कर रहे थे, उनके ऊपर 20 से 30 फीट मलबा गिर गया। जो जहां था, वहीं दब गया। कुछ ने भागने की कोशिश की, लेकिन ऊपर आते-आते मलबे की चपेट में आ गए।रात में अंधेरे के कारण बचाव कार्य नहीं चला। शुक्रवार की सुबह से शवों को निकालने का काम चला। इधर, घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास करीबी नजर बनाए हुए हैं। राज्य के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा एवं पुलिस महानिदेशक डी़ के. पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। राजबाला वर्मा ने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये का मुआवजा झारखंड सरकार देगी। 

शव को उनके घर तक पहुंचाने एवं घायलों के इलाज के लिए 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये ईसीएल और पांच लाख रुपये आउटसोर्सिग कंपनी भी बतौर मुआवजा देगी।इधर, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने आईएएनएस को बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया है कि अभी भी 50 से ज्यादा लोग खदान में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि खुली खदान में इस तरह की घटना पूरी तरह सुरक्षा मानकों के उपेक्षा को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि ईसीएल के अधिकारियों, आउटसोर्सिग कंपनी के मालिकों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने मृतकों के अश्रितों को 20-20 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने की मांग की।गौरतलब है कि ईसीएल राजमहल परियोजना के ललमटिया क्षेत्र में पिछले 10 सालों से खुदाई का काम चल रहा था। इस कारण इसे 'डीप माइनिंग' के नाम से जाना जाता है। तीन दिन पहले ईसीएल के अधिकारी परियोजना इस परियोजना का निरीक्षण किया था। 

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD