Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

जनरल दलबीर सिंह ने किया मध्य कमान मुख्यालय का दौरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 20 Dec 2016

थल सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह ने मंगलवार को लखनऊ छावनी स्थित मध्य कमान मुख्यालय का दौरा किया। जनरल दलबीर सिंह के लखनऊ पहुंचने पर मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले. जनरल बलवंत सिंह नेगी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जनरल दलबीर सिंह ने लखनऊ छावनी स्थित सूर्या प्रेक्षागृह में स्टेशन के सैन्य अधिकारियों को संबोधित किया। जनरल सिंह का संदेश मध्य कमान के अंतर्गत आनेवाले परिक्षेत्रों में सैन्य अधिकारियों को विडियो स्ट्रीम किया गया। अपने संबोधन में ले. जनरल दलबीर सिंह ने सेंट्रल सेक्टर में किए गए विकास कार्यों सहित कौशल क्षमता को बढ़ाने तथा समकालीन एवं भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए की गई आपरेशनल तैयारियों पर संतोष जाहिर किया। जनरल सिंह ने कहा, ‘‘भारतीय सेना किसी भी प्रकार कि चुनौतियों से निपटने के लिए तत्पर है।’’ जनरल दलबीर सिंह ने साइबर सिक्यूरिटी व हमेशा परिवर्तित आतंकवाद धमकियों के प्रति सजग रहने को कहा।जनरल सिंह ने पूर्वज वरिष्ठ सैन्यकर्मियों के आदर्शों को अपनाने तथा भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से मिलकर उनसे जुड़े कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत रहने की जरूरत पर जोर दिया।

 

Tags: MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD