Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 56 की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लागोस , 10 Dec 2016

अफ्रीकी देश नाइजीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से में एक भीड़भाड़ वाले स्थान पर शुक्रवार को हुए दो विस्फोटों में 56 लोगों की मौत हो गई, जबकि 177 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य अडामावा के मडागली जिले की स्थानीय सरकार के चेयरमैन यूसुफ मुहम्मद ने राज्य की राजधानी योला में संवाददाताओं से बताया कि 57 घायलों की हालत गंभीर है।उन्होंने संघीय और राज्य सरकारों, दानदाताओं व मानवीय सहायता एजेंसियों से घायलों को पर्याप्त मदद देने की अपील की।मडागली, योला से 276 किलोमीटर दूर है। अगस्त 2014 में आतंकवादी संगठन बोको हराम ने कई शहरों के साथ-साथ इस जिले पर भी कब्जा कर लिया था। 

लेकिन सेना ने मार्च 2015 में इसे एक बार फिर अपने नियंत्रण में ले लिया।नाइजीरिया में बोको हराम के आतंक की वजह से साल 2009 से लेकर अब तक करीब 20,000 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 लाख से अधिक विस्थापित हुए हैं।नाइजीरिया में शुक्रवार को हुए दोहरे विस्फोटों के बाद राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने लोगों से अधिक सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीक सुरक्षा एवं प्रशानिक एजेंसी को देने की अपील की।उन्होंने अपने संदेश में कहा, "आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई एक संयुक्त प्रयास है, जिसमें सभी नागरिक भी शामिल हैं.. नाइजीरिया बोको हराम जैसी बुराई को हरा सकता है और वह ऐसा करेगा।"

 

Tags: CRIME NEWS WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD