Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

भारतीय सेना प्रमुख काठमांडू पहुंचे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काठमांडू , 11 Nov 2016

भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह नेपाली सेना प्रमुख जनरल राजेंद्र छेत्री के निमंत्रण पर तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर शुक्रवार काठमांडू पहुंचे। जनरल सिंह के दौरे से भारत और नेपाल के बीच सैन्य एवं सुरक्षा संबंध मजबूत होने की संभावना है। पिछले सप्ताह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नेपाल का दौरा किया था। काठमांडू पहुंचने के तत्काल बाद जनरल सिंह ने नेपाली सेना मुख्यालय में जनरल छेत्री के साथ बातचीत की। दोनों सेना प्रमुखों ने सेना और सुरक्षा तथा द्विपक्षीय हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।नेपाली सैन्य मुख्यालय पहुंचने पर भारतीय सेना प्रमुख को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने मध्य काठमांडू के तुंडीखेल स्थित आर्मी पवेलियन में वीर स्मारक पर पुष्पचक्र भी चढ़ाया।जनरल दलबीर सिंह भारतीय सेना के गोरखा रेजीमेंट्स के एक अधिकारी हैं और 5गोरखा राइफल्स की चौथी बटालियन में 16 जून, 1974 को उनकी बहाली हुई थी।जनरल सिंह ने नेपाल आर्मी वाइव्स एसोसिएशन की तरफ से ऑडिटोरियम हाल में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।नेपाल प्रवास के दौरान जनरल सिंह राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड से अलग-अलग मुलाकात करने वाले हैं।जनरल सिंह अपनी इस यात्रा के दौरान जनरल छेत्री के साथ रूपनदेहि जिले के सलझंडी स्थित नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में आयोजित नेपाल-भारत संयुक्त समूह प्रशिक्षण अभ्यास 'सूर्य किरण एक्स' का निरीक्षण भी करने वाले हैं।बटालियन स्तर का यह संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास 31 अक्टूबर को शुरू हुआ था और यह 13 नवंबर तक चलेगा।

 

Tags: MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD