Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

अकबर : इतिहास के झरोखों से कुछ कहानियां

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Oct 2016

वरिष्ठ पत्रकार एवं जल्द आने वाले उपन्यास 'अकबर' के लेखक शाजी जमां के नेतृत्व में मुगल बादशाह अकबर से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों की एक हैरिटेज वॉक आयोजित की गई। हैरिटेज वॉक का कारवां बादशाह अकबर के जीवनकाल से जुड़ी दो महत्वपुर्ण जगहों पर रुका, जहां पर इस वॉक में शामिल बादशाह अकबर और आने वाले उपन्यास को लेकर उत्साहित लोगों को शाजी जमां ने इन इमारतों की दीवारों में दफन कई अनछुई कहानियों से रूबरू करवाया। इंडिया हेबिटेट सेंटर द्वारा आयोजित यह वॉक रविवार सुबह आठ बजे पुराना किला से शुरू हुआ। इस विरासत यात्रा का पहला पड़ाव था पुराना किला में स्थित शेर महल। इसी जगह सीढ़ियों से फिसलकर गिरने के कारण अकबर के पिता हुमायूं की असमय मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद मुगल सत्ता की गद्दी पर युवा अकबर को बैठाया गया। हुमायूं की मौत की खबर को गुप्त रखा गया। 

उनके जैसा ही दिखने वाला कोई और झरोखा-दर्शन देता था, जिससे लोगों को लगता रहे कि हुमायूं जिंदा है। पंजाब में अकबर की ताजपोशी के ठीक बाद हुमायूं की मौत को सार्वजनिक किया गया।पुराने किले से निकलने वाली सड़क के ठीक सामने स्थित एक इमारत खैर-उल-मनाजिल मस्जिद या महामंगा का मदरसा इस वॉक का दूसरा पड़ाव थी। खैर-उल-मनाजिल फारसी का शब्द है, जिसका मतलब होता है 'सब इमारतों में श्रेष्ठ'। इसी जगह 1564 में बादशाह अकबर पर कातिलाना हमला हुआ था। इस हमले के बारे में अभी तक पूरी तरह नहीं मालूम है। भरे बाजार में तीर से उन पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वो निजामुद्दीन दरगाह से लौट रहे थे।हम सब अकबर को मुगल साम्राज्य के सबसे महान बादशाह के रूप में जानते हैं लेकिन उनके जीवन के कई मंत्रमुग्ध कर देने वाले तथ्य है जो अभी तक अनछुए हैं। 

शाजी जमां ने इस वॉक में ऐसे ही अकबर की जिंदगी से जुड़े कई अनसुने पहलुओं से रूबरू करवाया।इतिहास के प्रति शाजी जमां की रुचि और 20 सालों का रिसर्च जो 'अकबर' उपन्यास के रूप में आ रहा है, उनके द्वारा दिए जा रहे विवरण में साफ झलक रहा था।शाजी जमां ने कहा, "अकबर के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को समझने के लिए बाबरनामा, अकबरनामा और हुमायूंनामा प्राथमिक स्त्रोत है। उसके साथ ही साथ मुगल मिनिअेचर को पढ़ना भी जरूरी है। हालांकि अकबर के जीवन पर रिसर्च करने के लिए मैं अपना समय उसकी बनाई और उसके जीवन से जुड़ी इमारतों की खोजबीन में लगाया। इससे मैंने अकबर के समय को अच्छे से महसूस किया।"उन्होंने कहा, "अब मैं हुमायूं के शेर मंडल में सीढ़ियों से लड़खड़ाकर गिरने की और अकबर जब महामंगा के मदरसे में हमले के बाद सबको अपने को लगा तीर निकालकर दिखाता है उन दृश्यों की ठीक से कल्पना कर सकता हूं। इसी उत्साह को मैंने अकबर उपन्यास में लिखा है। 

और यही उत्साह मैं पर्सनली इस वॉक में शेयर करना चाहता था।"शाजी जमां लिखित और हिंदी में राजकमल से प्रकाशित उपन्यास 'अकबर' लेखक के 20 साल के रिसर्च का परिणाम है। दो दशकों में पहली बार इतिहास और कहानी के पाठकों के लिए इस उपन्यास में अकबर का कैरेक्टर इतनी मजबूती से पेश किया जाएगा। लेखक ने अकबर के बारे में उपलब्ध हो सके सारे स्रोतों का गहराई से अध्ययन किया है।इन्होंने इसके लिए कलकत्ता के इंडियन म्यूजियम से लेकर लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट म्यूजियम तक की यात्राएं की और हर एक छोटी से छोटी पेंटिंग से लेकर अकबर और उसके समकालीन मुगल स्थापत्य का गहराई से अध्ययन किया।यह उपन्यास प्री बुकिंग के लिए अमेजन डॉट इन पर 15 नवंबर से उपलब्ध होगा।

 

Tags: BOOK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD