Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

कन्नूर में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा आरएसएस : पिनाराई विजयन

पिनाराई विजयन
पिनाराई विजयन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 19 Oct 2016

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आरोप लगाया कि वह कन्नूर जिले में जानबूझकर आशांति फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने हालांकि जिले में शांति स्थापित करने के लिए विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्ष की चर्चा की मांग से सहमति जताई।विजयन सरकार ने मई महीने में जब से सत्ता संभाली है, कन्नूर जिले में सात राजनीतिक हत्याएं हो चुकी हैं, जिनमें चार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा तीन मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता थे।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.सी.जोसेफ ने कन्नूर हिंसा पर चर्चा के लिए एक स्थगन प्रस्ताव पेश करने की मांग की है। जोसेफ कन्नूर जिले के इरिक्कुर विधासभा सीट से विधायक हैं।उन्होंने कहा, "इस बात पर आश्चर्य होता है कि जब भी सत्ता में माकपा आती है, जिले की शांति भंग हो जाती है। यह गहरी चिंता का विषय है कि हिंसा उन पार्टियों द्वारा फैलाया जाता है, जिसमें से एक राज्य में सत्ता में है, तो दूसरा केंद्र में सत्ता में है।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि अतीत में जब भी हिंसा हुई है, मुख्यमंत्री ने शांति बैठक का नेतृत्व किया है। जोसेफ ने कहा, "लेकिन अब सात हत्याओं के बाद मुख्यमंत्री मूकदर्शक बने हुए हैं।"प्रतिक्रिया में विजयन ने कहा कि जहां तक राजनीतिक हत्याओं की बात है, तो तिरुवनंतपुरम जिला शीर्ष पर रहा है, जबकि कन्नूर छठे स्थान पर है।मुख्यमंत्री ने कहा, "कन्नूर में आरएसएस जानबूझकर अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा है। कन्नूर में अपराध को अंजाम देने वाले आरएसएस के लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं।"पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने विजयन से आग्रह किया कि वे मुद्दे से ध्यान नहीं भटकाएं और समस्या के समाधान के लिए तत्काल सभी पार्टियों को वार्ता की मेज पर लाएं।मुख्यमंत्री ने कहा, "समय की मांग है कि हमें खुद में बदलाव लाना चाहिए। किसी को प्रतिशोधवश काम नहीं करना चाहिए। अब चांडी व अन्य नेताओं ने शांति वार्ता की बात की है, मैं तैयार हूं।"विजयन ने कहा कि कन्नूर में स्थानीय नेताओं को बैठक के लिए बात करनी चाहिए, जिसके बाद राज्य स्तरीय नेता कन्नूर या राज्य की राजधानी में बैठक कर सकते हैं। मैं समय तय कर आपको बताऊंगा।

 

Tags: Pinarayi Vijayan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD