Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

डैटसन रेडी गो की ब्रैंड एम्बेसडर बनीं साक्षी मलिक

साक्षी मलिक
साक्षी मलिक
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Sep 2016

रियो ओलम्पिक-2016 में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक को कार निर्माता कंपनी निसान ने अपनी नई कार-रेडी गो का ब्रैंड एम्बेसडर नियुक्त किया है। साक्षी डैटसन रेडी-गो स्पोर्ट के लिए डैटसन के आगामी विज्ञापनों में दिखाई देंगी।इस समारोह में साक्षी मलिक को रियो ओलिम्पिक खेलों में उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। कंपनी के प्रंबध महानिदेशक अरुण मल्होत्रा निसान मोटर इंडिया द्वारा उन्हें नई डैटसन रेडी-गो स्पोर्ट भेंट की गई।अरुण ने कहा, "डैटसन रेडी-गो ने भारत में युवा अचीवर्स के लिए वैल्यू प्रपोजिशन को नई परिभाषा दी है। आज हम लिमिटेड एडिशन, रेडी-गो स्पोर्ट पेश करके काफी प्रसन्न हैं, जो त्योहारों पर ग्राहकों को स्पोर्टी थीम का विकल्प प्रदान करेगा। 

हम साक्षी मलिक के साथ अपने सहयोग की खुशी मना रहे हैं, जिन्होंने रियो में विश्वस्तरीय प्रदर्शन किया। वो डैटसन के इस सिद्धांत का मूर्त रूप हैं कि 'मैं सपने देखती हूं और उन्हें हासिल करती हूं।"इस पर साक्षी ने कहा, "मैं डैटसन के साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हूं। यह ब्रांड सफल युवाओं का प्रतिनिधित्व करता है। मेरा मानना है कि डैटसन रेडी-गो मेरे लिए बिल्कुल फिट है क्योंकि मैं हमेशा अपने सपने पूरे करने की कोशिश करती हूं। मेरा मानना है कि मैं हर डैटसन रेडी-गो मालिक के साथ जुड़ाव महसूस करुंगी, जो सभी अपने सपनों को पूरा करने की ओर बढ़ेंगे। तो अपने सपनों की ओर बढ़िए।"

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD