Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

स्वर्ण जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल

स्वर्ण जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 25 Sep 2016

एकात्म मानववाद के प्रणेता उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्वर्ण जयंती के अवसर पर चारबाग के पास के.के.सी. स्थित पं. दीनदयाल स्मृतिका पर राज्यपाल राम नाईक ने उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। इस मौके पर नाईक ने कहा कि महामनीषी विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय की आज 100वीं जयंती है। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में मुझे दो साल दो माह हो रहे हैं और जब उत्तर प्रदेश की बात चलती है तो यह कहने में गर्व होता है कि उत्तर प्रदेश ने नौ प्रधानमंत्री देकर राज्य का मान बढ़ाया। साथ ही उत्तर प्रदेश ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. राममनोहर लोहिया जैसे दो महान विचारक भी दिए। उनके महान विचारों ने छोटी-छोटी बातों से ही सामाजिक समरसता का एक बड़ा संदेश दिया।’’

नाईक ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के मार्गों पर चलने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।पूर्व सांसद लालजी टंडन ने कहा, ‘‘जनसंघ की स्थापना के पूर्व पंडित जी के विचारों को सुनकर और उनसे प्ररेणा लेकर जनसंघ में आए और उनका अनुसरण करते हुए राजनैतिक जीवन प्रारंभ किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके नाम एवं विचारों से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।’भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से आयोजित इस मार्ल्यापण व पुष्पांजलि कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, विंध्यवासिनी कुमार व मंडल अध्यक्षों सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

Tags: SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD