Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू

 

आवाज, व्यक्तित्व से लड़कियां आकर्षित हो जाती थीं : अरमान मलिक

अरमान मलिक
अरमान मलिक
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Sep 2016

'सब तेरा' जैसे हिट गाने के गायक अरमान मलिक का कहना है कि कॉलेज के दिनों में वह अपनी आवाज और आकर्षक व्यक्तित्व से लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो जाते थे। अरमान (21) 30 सितम्बर को मुंबई में क्लोजअप फर्स्ट मूव पार्टी 2016 के संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं। लंदन से ई-मेल के जरिए दिए एक साक्षात्कार में अरमान ने अपने कॉलेज के दिनों के बारे में आईएएनएस को बताया कि वह अपनी आवाज और आकर्षक व्यक्तित्व से लड़कियों को बड़ी आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते थे। लंदन में शनिवार को अरमान एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले हैं।इसके बाद वह क्लोजअप मूव पार्टी में अपनी गायकी का जलवा बिखेरने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "यह भारत में एक नई संकल्पना है। 

इस अभियान का मकसद युवा दर्शकों को इससे जोड़ना है, और हमउम्र होने के कारण मैं इस परियोजना पर उनके साथ सहयोग करने के लिए तैयार हो गया।"इस गायक को अपने प्रशंसकों के सामने प्रस्तुति देना बेहद पसंद है।'सौ आसमां' और ' मैं रहूं या ना रहूं' जैसे मशहूर गीत गा चुके गायक कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते इस उद्योग में टिके रहना मुश्किल मानते हैं, इसलिए वह बहुमुखी कलाकार बनने की कोशिश करते हैं। फिल्म जगत में गायकों को बढ़िया गीतों के लिए मिलने वाले श्रेय के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गायकों को बढ़िया गीत गाने और गानों के मशहूर होने पर निश्चित तौर पर श्रेय मिलता है और वे इस सफलता का लुत्फ उठाते हैं।उन्होंने भारत में रियलिटी शो की खोती जमीन पर कहा कि इसके लिए इसमें पुराने मसाले और ड्रामा से हटकर बदलाव लाने की जरूरत है, ताकि दर्शक बोर न हों।

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD