Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

बिहार में बाढ़ का कहर जारी, लोग राहत शिविर में रहने को विवश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 23 Aug 2016

बिहार में गंगा नदी अभी भी अधिकांश स्थानों पर पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिससे राज्य में बाढ़ की स्थिति विकट बनी है। हालांकि, सोमवार की तुलना में गंगा के जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गई है परंतु सोन नदी के जलस्तर में वृद्घि के कारण लोगों में बेचैनी है। बिहार में गंगा नदी के बढ़े हुए जल स्तर और तेज जल प्रवाह के कारण इस नदी के किनारे अवस्थित जिलों बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पटना, वैशाली, भोजपुर और सारण जिला के दियारा क्षेत्र (नदी किनारे वाले इलाके) बाढ़ से अधिक प्रभावित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग का दावा है कि बाढ़ से प्रभावित सभी जिलों में राहत और बचाव कार्य जारी है। 

पटना स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, राज्य में गंगा, पुनपुन, गंडक और सोन नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सहायक अभियंता विजय कुमार मंडल ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि इंद्रपुरी बैराज में सोन नदी के जलस्तर में वृद्घि दर्ज की जा रही है। सुबह आठ बजे इंद्रपुरी बैराज के पास सोन नदी का जलस्तर 4,35,402 क्यूसेक था वहीं सुबह नौ बजे यहां का जलस्तर बढ़कर 4,40,441 क्यूसेक दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि गंगा नदी बक्सर, दीघा, गांधीघाट, हाथीदह, भागलपुर और कहलगांव में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जबकि बूढ़ी गंडक, खगड़िया व घाघरा गंगपुर सिसवन (सीवान) में खतरे के निशान को ऊपर बह रही है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को दियारा क्षेत्र से सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में लाया जा रहा है, जहां उनके लिए पका हुआ भोजन, पीने का पानी, महिला और पुरूषों के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वास्थ्य जांच, जरूरी दवाएं, साफ-सफाई और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 

उन्होंने बताया कि अब तक करीब 1,39,330 लोगों को बाढ़ग्रस्त स्थान से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया है, जिनमें से 1,05,000 लोगों को 162 राहत शिविरों में रखा गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 1,537 नावों का परिचालन किया जा रहा है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कल सुबह तक बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की से साधारण वर्षा होने की संभावना है।इधर, गया-बिहारशरीफ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 82 पर हिसुआ के आसपास बाढ़ से आवागमन बाधित हुआ है। पानी के तेज बहाव से वहां पर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। एनएच 31 पर बख्तियारपुर -मोकामा के बीच दो-तीन जगहों पर घुटने भर पानी बह रहा है। 

एनएच 30 पर मनेर के समीप पानी का बहाव तेज होने से आवागमन पर असर पड़ा है। मोकामा-मुंगेर एनएच 80 पर कई जगहों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। सबसे अधिक सबौर-कहलगांव के समीप तेज बहाव से सड़क को खतरा है। आरा-बक्सर के बीच एनएच 84 पर भी पानी बह रहा है। इधर, वैशाली जिले के 25 पंचायत बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में राघोपुर प्रखंड के 20 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं। राघोपुर थाना और अस्पताल भी बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी तक राहत एवं बचाव कार्य शुरू नहीं किए गए हैं। मुंगेर में तीन लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं जबकि समस्तीपुर की 34 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं। 

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD