Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

वी पी सिंह बदनौर ने पंजाब के 35वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ (पंजाब) , 22 Aug 2016

पी सिंह बदनौर ने आज पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में शपथ ली। आज यहां पंजाब राज भवन में एक प्रभावशाली समागम दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल समेत कई प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एस जे वज़ीफदार ने श्री वी पी सिंह बदनौर  को पद की शपथ दिलवाई। उन्होंने शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर किए जिस उपरांत चीफ जस्टिस ने काऊंटर हस्ताक्षर किए। इसके बाद श्री बदनौर ने पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक का पदभार संभाला।शपथ ग्रहण समागम से पूर्व मनोनीत राज्यपाल के रूप में श्री बदनौर शपथ ग्रहण की रस्म के लिए विशेष सजाएं पंडाल मे पहुंचे। उनके साथ पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एस जे वज़ीफदार व पजाब के मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल साथ में थे। पंजाब के मुख्य सचिव श्री सर्वेश कौेशल ने शपथ ग्रहण समारोह की रस्त आरंभ करने की आज्ञा  लेकर प्रो. वी पी सिंह बदनौर को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक के अतिरिक्त चार्ज के रूप में नियुक्ति के वारंट पढ़कर सुनाए। समागम के अंत में मुख्य सचिव ने नए राज्यपाल श्री बदनौर की आज्ञा से समागम की समाप्ति का एलान किया। इसके बाद नए राज्यपाल ने पी ए पी की विशेष टुकड़ी से सलामी व गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। 

इस मौके पंजाब पुलिस के बैंड द्वारा राष्ट्रीय धुन बजाई गई।शपथ ग्रहण समारोह उपरांत मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बदल, पंजाब विधान सभा के स्पीकर स.चरनजीत सिंह अटवाल, उप-मुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल, श्रीमती मेनका गांधी व श्री राजीव प्रताप रूडी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, राज्य सभा सदस्य स.सुखदेव सिंह ढींडसा, स.बलविंदर सिंह भुंदड़ व श्री नरेश गुजराल, लोक सभा सदस्य श्री विनोद खन्ना, प्रो.प्रेम सिंह चंदूमाजरा व श्रीमती किरन खेर, पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मदन मोहन मित्तल, स.बिक्रम सिंह मजीठिया, जत्थेदार ताता सिंह, स.सुरजीत सिंह रखड़ा, डा.दलजीत सिंह चीमा व श्री अनिल जोशी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री वाई सी चौधरी व पूर्व मंत्री स.जगमोहन सिंह कंग ने नए राज्यपाल श्री बदनौर को बधाई दी।इस मौके पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के मोैजूदा व सेवानिवृत्त न्यायाधीश, चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार श्री परमिल राय, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री एम पी सिंह, पंजाब के पुलिस मुखी श्री सुरेश अरोड़ा, पंजाब व यू.टी. के सीनियर सिविल तथा पुलिस के अधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के उप-कुलपति व श्री बदनौर के पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: VP Singh Badnore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD