Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

बिहार में गंगा उफान पर, पटना में घुसा पानी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 20 Aug 2016

बिहार में गंगा नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। गंगा का पानी राजधानी पटना के कुछ हिस्सों में भी प्रवेश कर गया है। केंद्रीय जल आयोग ने गंगा के मैदानी भाग में स्थित जिलों को चेतावनी जारी कर कहा है कि अगले पांच दिनों में जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। राज्य की कई प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।इस बीच बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर राज्य के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने आपात बैठक कर हालात की समीक्षा की।आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, गंगा के बढ़ते जलस्तर से गंगा किनारे अवस्थित सभी जिले कमोबेश प्रभावित हुए हंै, सबसे ज्यादा प्रभाव पटना एवं वैशाली के दियारा क्षेत्र पर पड़ा है। इसके अलावा भोजपुर, बेगूसराय, मुंगेर एवं भागलपुर के दियारा क्षेत्र भी प्रभावित हुए हैं।

बयान में कहा गया है कि केंद्रीय जल आयोग ने भी अलर्ट करते हुए कहा है कि बिहार में बाढ़ से स्थिति गंभीर है और अगले पांच दिनों तक गंगा का पानी और बढ़ सकती है। बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए वायु सेना और सेना को अलर्ट किया गया है।मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की गई। गंगा नदी ने पिछला सारा रिकार्ड तोड़ते हुए राजधानी पटना में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। गंगा का पानी एलसीटी घाट के पास अपार्टमेंट में घुस जाने और जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी की सूचना से पूरे शहर के लोगों में बेचैनी है। 

राज्य जल संसाधन विभाग ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है, घबराने की कोई बात नहीं है। जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के आग्रह पर फरक्का बैराज के सभी फाटक खोल दिए गए हैं, ताकि बाढ़ का पानी तेजी से निकल जाए।पटना में गंगा नदी ने इस बार वर्ष 1994 में बढ़े जलस्तर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्रशासन द्वारा गंगा के किनारे वाले इलाके में बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है। नदी के किनारे बने घरों में और सड़कों पर गंगा का पानी बह रहा है।पटना स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, राज्य में गंगा, पुनपुन, घाघरा, बूढ़ी गंडक और सोन नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 

नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सहायक अभियंता विनय कुमार ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि सुबह छह बजे इंद्रपुरी बैराज में सोन नदी का जलस्तर करीब 9.94 लाख क्यूसेक था। उन्होंने बताया कि गंगा नदी दीघा, गांधीघाट, हथिदह, भागलपुर और कहलगांव में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि पुनपुन नदी श्रीपालपुर में, घाघरा नदी गंगापुर सिसवन (सीवान) और बूढ़ी गंडक खगड़िया में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।गंगा के बेकाबू होने और इससे पहले ही पटना में बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने गंगा में गिरने वाले नालों को बंद करा दिया है। प्रशासन ने लोगों को धैर्य रखने को कहा है। लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी जा रही है।

राजधानी में गंगा के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण करने के बाद पटना के जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। हालात के मद्देनजर एनडीआरएफ की पांच टीमें बुलाई गई हैं।आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए समुचित संख्या में नावों का प्रबंध करें तथा राहत शिविर खोलें। जिलाधिकारियों को मोबाइल मेडिकल टीमें तैयार रखने को कहा गया है।विभाग के मुताबिक, पटना में 65 नावों का परिचालन शुरू कर दिया गया है, जबकि भोजपुर में 69 नावें चालाई जा रही हैं। 

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD