त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों की सभी शक्तियां छीनने का प्रयास कर रही है। वह राज्यों को आर्थिक सहायता के लिए केंद्र के समक्ष गिड़गिड़ाने की कोशिश कर रही है।सरकार ने कहा, "केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकारों की शक्तियों को छीनने की कोशिश कर रही है। राज्यों को भिखारियों में तब्दील करने के प्रयास कर रही है।"उन्होंने कहा, "यदि केंद्र सरकार इसी तरह राज्यों की शक्तियां छीनती रही तो देश में कोई संघीय ढांचा ही नहीं बचेगा।"
वर्तमान में दो भारत हैं। एक अमीर लोगों का और दूसरा गरीबों का। केंद्र सरकार करोड़पतियों के लिए काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 77 से 80 प्रतिशत लोग गरीब हैं जबकि 30 से 35 प्रतिशत अशिक्षित हैं जबकि 20 से 25 करोड़ लोगों में अधिकतर युवा हैं जिनके पास रोजगार नहीं है।उन्होंने कहा कि उद्योग और कृषि क्षेत्र में देश आगे बढ़ने की बजाए यह केंद्र सरकार की दोषपूर्ण नीतियों की वजह से पीछे जा रहा है।