Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

मोहम्मद शाहिद : भारतीय हॉकी का महान सितारा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jul 2016

ओलम्पिक स्वर्ण विजेता टीम के सदस्य रह चुके भारत के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद सिर्फ अपनी शानदार ड्रिबलिंग कुशलता के लिए ही नहीं जाने जाते थे, बल्कि उनकी गिनती देश के सार्वकालिक महान खिलाड़ियों में भी होती है। शाहिद का 56 वर्ष की अवस्था में बुधवार को लंबी बीमारी के कारण गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी समय से किडनी और लीवर की परेशानी से जूझ रहे थे।भारत के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों में शुमार शाहिद, मॉस्को ओलम्पिक-1980 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसके कप्तान वासुदेवन भास्करन थे। ओलम्पिक में भारत का यह आखिरी स्वर्ण पदक था। पीलिया और डेंगू की चपेट में आने के कारण उनकी तबीयत और भी खराब हो गई थी।उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 14 अप्रैल, 1960 को जन्मे शाहिद ने 1979 में फ्रांस में हुए जूनियर विश्व कप में पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसी साल कुआलालम्पुर में हुए चार देशों के टूर्नामेंट में उन्होंने देश की सीनियर टीम में कदम रखा। 

इसके बाद आगा खां कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले शाहिद ने अपनी प्रतिभा और खेल के प्रति प्यार से सीनियर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।उनके बारे में कहा जाता था कि मैदान पर जितने खतरनाक थे मैदान से बाहर वह उतने ही उदार थे। शाहिद अपनी चपलता, फुर्तीले खेल और बेहद तेजी से दौड़ते हुए शानदार अंदाज में किए जाने वाले ड्रिबलिंग कौशल के लिए देश के हॉकी प्रेमियों के चहेते बन चुके थे।लेफ्ट मिडफील्ड क्षेत्र में एक अन्य दिग्गज जफर इकबाल के साथ शाहिद को जोड़ी बेहतरीन थी।उन्हें कराची में 1980 में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड खिलाड़ी का पुरुस्कार भी मिला।वह मास्को ओलम्पिक-1980 में स्वर्ण पदक, 1982 में एशियाई खेलों में रजत पदक और एशियाई खेलों-1986 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।उनकी योग्यता ने उन्हें 1986 में एशिया की ऑल स्टार टीम में भी जगह दिलाई। शाहिद ने 1985-86 सत्र में भारतीय हॉकी टीम की कमान भी संभाली और 1981 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार तथा 1986 में पद्मश्री से नवाजा गया।

हॉकी से संन्यास लेने के बाद शाहिद ने भारतीय रेलवे के साथ खेल अधिकारी के तौर पर काम किया और अपने गृहनगर वाराणसी में ही रहे।पेट दर्द की समस्या के कारण उन्हें 29 जून को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन स्थिति में सुधार न होने के कारण उन्हें वाराणसी से गुड़गांव के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।शाहिद के परिवार में उनकी पत्नी प्रवीण शाहिद और दो बच्चे मोहम्मद सैफ और हीना शाहिद हैं।सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियो में से एक माने जाने वाले शाहिद को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह कहा कि सरकार ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की थी।मोदी ने ट्वीट किया, "शाहिद के असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन के साथ ही भारत ने एक ऐसी प्रतिभाशाली खेल हस्ती खो दी, जो पूरे जोश और उत्साह के साथ खेलते थे।"प्रधानमंत्री ने कहा, "हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन दुखद है कि हमारी प्रार्थनाएं भी उन्हें बचाने में असफल रहीं। शाहिद को नमन।"शाहिद के निधन पर हॉकी इंडिया (एचआई) ने भी ट्वीट कर शोक जताया है।एचआई ने ट्वीट किया, "भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के असामयिक निधन पर हॉकी इंडिया दुख प्रकट करती है।"

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD