Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

रितु रानी ने किया आरोपों का खंडन, साधा हॉकी इंडिया पर निशाना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jul 2016

रियो ओलम्पिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल न किए जाने से निराश रितु रानी ने हॉकी इंडिया (एचआई) के चयनकर्ताओं और कोच पर निशाना साधते हुए उन पर लगे सभी अरोपों का खंडन किया। एक दशक से अधिक समय तक लगभग सभी टूर्नामेंटों में महिला हॉकी टीम का कप्तान के तौर पर नेतृत्व करने वाली रितु ने स्वयं पर लगे बुरे व्यवहार और खराब प्रदर्शन के आरोपों को गलत बताया। ओलम्पिक खेलों में 36 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम को प्रवेश दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रितु ने एक समाचार टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में यह बात कही। रितु ने कहा, "मुझे इस खबर से काफी सदमा लगा। मेरा फिटनेस और व्यवहार से संबंधित कोई मुद्दा नहीं है। मुझे टीम से बाहर निकाले जाने को लेकर ठीक तरह से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।"महिला हॉकी टीम की नियमित कप्तान रहने वाली रितु ने कहा कि वह किसी भी प्रशिक्षण शिविर से नहीं गई। शिविर के ब्रेक पर रहने के दौरान उनकी सगाई हुई थी। 

रितु ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी सरदार सिंह भी निजी जीवन में परेशानियों झेल रहे हैं, लेकिन उन्हें हॉकी इंडिया से अच्छा समर्थन मिला है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। हॉकी खिलाड़ी ने कहा, "इतने साल से जो में हॉकी खेलती आ रही हूं, वह बेकार हो गया। मेरे मंगेतर काफी निराश हैं। सरदार भी तो निजी तौर पर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस पर उनसे भले ही उनकी कप्तानी ले लगी गई हो, लेकिन वह अब भी टीम में हैं। फिर मेरे साथ ऐसा व्यवहार क्यों?"रितु ने कहा, "झूठे आरोप लगाना गलत है। मुझे नहीं लगता कि मैं टेलीविजन पर ओलम्पिक खेलों के मुकाबले देख पाऊंगी।"रितु समाचार टेलीविजन चैनल पर साक्षात्कार के दौरान रों पड़ी।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD