Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

भाजपा ने राज्यसभा की 12, सपा ने 7 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2016

राज्यसभा चुनाव में 12 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अच्छी बढ़त हासिल की और उच्च सदन में संख्या बल में विपक्षी दल कांग्रेस से अंतर को कम करने में सफल रही। उच्च सदन में भाजपा अल्पमत में है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक की राज्यसभा की 27 सीटों का मतदान समाप्त होने के बाद कांग्रेस ने छह, समाजवादी पार्टी (सपा) ने सात और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दो सीटें जीतीं। राज्यसभा की 16 राज्यों से कुल 58 सीटें पिछले दो माह से खाली हैं। पिछले माह 30 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। राजस्थान में भाजपा ने विपक्ष के लिए कोई मौका नहीं छोड़ा। वहां की चारों सीटें भाजपा को मिलीं। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू और पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर निर्वाचित हुए। शेष दो सीटों से भाजपा के हर्षवर्धन सिंह और रामकुमार वर्मा विजयी रहे। 

झारखंड में भाजपा ने दोनों सीटें जीत ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार विजयी रहे। इस बीच आरोप है कि एकजुट विपक्ष को हराने में क्रॉस-वोटिंग ने मदद की। चुनाव के बाद विवाद बढ़ने पर झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के बाबू लाल मरांडी ने कहा, "भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। राज्यसभा चुनाव में धनबल ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।" मध्य प्रदेश में भाजपा ने दो सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस को एक सीट मिली है। भाजपा की ओर से पूर्व पत्रकार एम. जे. अकबर और अनिल माधव दवे विजेता रहे हैं। विजेता विवेक तन्खा कांग्रेस के उम्मीदवार थे। केंद्रीय मंत्री बीरेंदर सिंह हरियाणा में आसानी से जीते। लेकिन राज्य में आश्चर्यजनक जीत भाजपा समíथत मीडिया मुगल सुभाष चंद्रा की रही। कांग्रेस के 13 विधायकों के वोट रद्द कर दिए गए। जिसके बाद चंद्रा की जीत हुई। चंद्रा ने दिल्ली के वकील और इनेलो समर्थित उम्मीदवार आर. के. आनंद को हराया।

कर्नाटक में केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण भाजपा की ओर से विजयी रहीं जबकि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस को तीन सीटें मिलीं। कांग्रेस के ऑस्कर फर्नाडीस, जयराम रमेश और के. सी. राममूर्ति विजयी रहे। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ सपा के सभी सात प्रत्याशी आसानी से जीत गए। विजेताओं में दो सीटें बसपा के प्रत्याशियों को जबकि एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस को मिली है। सपा के विजेता उम्मीदवार हैं अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा, संजय सेठ, रेवती रमण सिंह, सुखराम यादव, सुरेंदर नागर और विश्वंभर प्रसाद निषाद। बसपा की ओर से सतीश मिश्रा और अशोक सिद्धार्थ विजेता रहे जबकि भाजपा के टिकट पर शिव प्रसाद शुक्ल जीते। कांग्रेस के एकमात्र उम्मीदवार कपिल सिब्बल थे जो विजयी रहे। उत्तराखंड से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप टमटा को विजेता घोषित किया गया। यह राज्यसभा की एकमात्र सीट थी। हालांकि पार्टी के अंदर टमटा की उम्मीदवारी को लेकर बहुत मतभेद था। 

 

Tags: Rajya Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD