Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

पंजाब में नामधारी संप्रदाय के पूर्व प्रमुख की विधवा की हत्या

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अजय पाहवा)

लुधियाना (पंजाब) , 04 Apr 2016

पंजाब में यहां सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने नामधारी संप्रदाय के एक पूर्व प्रमुख की बेवा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। चांद कौर नामधारी (88) को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने कहा कि एक गोली उनके सिर में जबकि दूसरी गोली पेट में लगी।चांद कौर नामधारी संप्रदाय के प्रमुख दिवंगत जगजीत सिंह की बेवा तथा नामधारी संप्रदाय के वर्तमान प्रमुख उदय सिंह की मां थीं।वे यहां बाहिनी साहिब गुरुद्वारा में एक समारोह में शिरकत करने आई थीं, जिस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। 

घटना की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमलावरों ने एक रिवॉल्वर से उन पर नजदीक से पांच गोलियां दागीं और फरार हो गए। उन्हें दो गोलियां लगीं।"चांद कौर ने अपने पति की मौत के बाद अपने बेटे उदय को नामधारी संप्रदाय का प्रमुख नियुक्त किया था और अपने बड़े बेटे दलीप सिंह द्वारा इसके विरोध को दरकिनार कर दिया था। नामधारी सिख धर्म का एक संप्रदाय है, लेकिन वह अपने सिद्धांतों का पालन करता है। नामधारी सिख एक अलग तरीके के सफेद वस्त्रों के साथ खास सफेद पगड़ी से पहचान जाते हैं।

 

Tags: CRIME NEWS PUNJAB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD