Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

जाखू मन्दिर में दशहरा उत्सव का आयोजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 13 Oct 2013

शिमला के जाखू स्थित ऐतिहासिक हनुमान मन्दिर में आज पूर्ण हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित शिमलावासियों और देश भर से आए श्रद्धालुओं के साथ उत्सव में भाग लिया।श्री वीरभद्र सिंह ने इस अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतलों को आग लगाई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। देश भर में सभी धर्मों के लोग इस उत्सव में भाग लेते हैं। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व ऐतिहासिक हनुमान मन्दिर में पूजा अर्चना की। उपायुक्त शिमला एवं श्री हनुमान मन्दिर न्यास, जाखू के आयुक्त श्री दिनेश मल्होत्रा, नगर निगम शिमला के पूर्व उप-महापौर श्री हरीश जनारथा, उपमण्डलाधिकारी एवं श्री हनुमान मन्दिर न्यास, जाखू के अध्यक्ष श्री जी.सी.नेगी तथा शहर के गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD