Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

तृणमूल और भाजपा में गुप्त समझौता : वंदा करात

तृणमूल और भाजपा में गुप्त समझौता : वंदा करात
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 27 Dec 2015

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के बीच गुप्त समझौता है। माकपा ने लोगों का आह्वान किया कि वे देश में वामपंथी शक्तियों को मजबूत करें। यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य वंदा करात ने कहा, "सांप्रदायिक भाजपा और आरएसएस देश को जोड़ने के लिए नहीं बल्कि तोड़ने के लिए जाने जाते हैं। हम इन्हें एक इंच भी नहीं सौपेंगे। 

तृणमूल और भाजपा बाहर से दिखाने के लिए झगड़ते हैं लेकिन अंदर से दोनों दोस्त हैं।"वृंदा ने कहा, "एक ऐसे समय में जब मोदी सरकार सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश में लगी हुई है, हमें पश्चिम बंगाल से एक मजबूत आवाज की जरूरत है। यह केवल वामपंथ की अकेले की लड़ाई नहीं है बल्कि बंगाल की, पूरे देश की लड़ाई है।"उन्होंने कहा, "जब दादरी में आदमी की हत्या के खिलाफ, हरियाणा में दलित बच्चों की हत्या के खिलाफ पूरा देश विरोध जता रहा था, तृणमूल के सांसद कहीं दिख नहीं रहे थे। 

कहां थे वे? वे शारदा (चिटफंड) घोटाले के सिलसिले में या तो जेल में थे या बेल (जमानत) पर थे।"वृंदा ने कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद पश्चिम बंगाल महिलाओं के साथ अपराध के मामले में देश में सबसे आगे है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दुष्कर्म की घटनाओं पर असंवेदनशील बयान देती हैं।पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने तृणमूल सरकार और मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए देश और पश्चिम बंगाल के हित के लिए तृणमूल और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया।

पार्टी महसचिव सीताराम येचुरी और अन्य पोलित ब्यूरो सदस्यों की मौजूदगी में रैली की अध्यक्षता करते हुए भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल में 2016 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वाममोर्चे का समर्थन करने का आह्वान किया। रैली में आए जनसैलाब की तरफ से मिल रहे समर्थन के बीच भट्टाचार्य ने कहा, "देश की स्थिति अच्छी नहीं है। भाजपा जहर फैला रही है। देश इससे तबाह हो जाएगा। भाजपा लोगों की रोटी छीन रही है। हमें भाजपा को हटाना होगा। इसलिए इस रैली से पहला नारा यही निकलना चाहिए कि भाजपा हटाओ-देश बचाओ।"भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल सरकार की नीतियों की वजह से राज्य तबाही की कगार पर पहुंच गया है। किसी का कोई भविष्य नहीं है। उद्योग-धंधे लग नहीं रहे हैं। राज्य के हित में तृणमूल सरकार को हटाना होगा। उन्होंने नारा दिया, तृणमूल हटाओ-देश बचाओ।

 

Tags: Brinda Karat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD