Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

किशोर का अपराध गंभीर तो सजा भी वयस्क जैसी हो : स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल
स्वाति मालीवाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Dec 2015

Last updated on: Dec 25, 2015, 00:00 IST

आपराधिक मामलों में किशोरों के बढ़ रहे रुझान पर देश दो धड़ों में बंट गया है। समाज का एक वर्ग जघन्य अपराधों में नाबालिगों की उम्र घटाने के पक्ष में है, जबकि दूसरा धड़ इसे बाल अधिकारों का हनन बता रहा है। नाबालिगों की उम्र पर बहस और राज्यसभा में किशोर न्याय (बाल संरक्षण एवं देखरेख) विधेयक 2015 के पारित होने पर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आईएएनएस से बातचीत में इस विधेयक का पारित होना 'देर आयद दुरुस्त आयद' बताया। 

उन्होंने हालांकि अभी भी इस विधेयक में कुछ खामियां होने की बात कही है, जिन पर काम किया जाना जरूरी है।इस विधेयक को मंजूरी मिलने की जरूरत पर स्वाति ने बताया कि लोगों में खौफ बैठाना बहुत जरूरी है। अब तक यही मानसिकता रही है कि जघन्य से जघन्य अपराध करने पर भी नाबालिग उम्र का हवाला देकर बड़ी आसानी से बच निकल सकते हैं। अब तक इसी खामी का फायदा उठाया जाता रहा है। नाबालिगों को बहला-फुसलाकर उनसे अपराध करवाना हो या फिर नाबालिगों की विकृत मानसिकता की वजह से अपराध को अंजाम देने की उनकी प्रवृत्ति के पीछे कारण यही रहा है कि उन्हें पता है कि वे किशोर कानून का मनमाफिक इस्तेमाल कर सकते हैं। 

पूर्व के कानून में 18 साल से कम उम्र की आयु के किशोरों पर वयस्कों के समान कानून लागू नहीं होता था, लेकिन इस संशोधित विधेयक में दुष्कर्म सहित जघन्य अपराधों में कुछ शर्तों के साथ किशोर की आयु 18 से घटाकर 16 कर दी गई है। इस विधेयक के लागू हो जाने के बाद जघन्य अपराध करने पर 16-18 वर्ष की आयु के नाबालिगों पर वयस्कों के समान मुकदमा चलाने का प्रावधान है। उन्हें 21 वर्ष की आयु तक निरीक्षण केंद्र में रखा जाएगा और यदि उसके बाद भी उनमें सुधार नहीं होता है तो उनकी रिहाई की जाए या नहीं उस पर फैसला होगा। इस विधेयक में किशोर न्याय बोर्ड के पुनर्गठन का प्रावधान भी है। 

ऐसा नहीं है कि इस विधेयक को चारो ओर से समर्थन मिल रहा है। कई बाल अधिकार समूह और कार्यकर्ता इस विधेयक का पुरजोर विरोध भी कर रहे हैं। इस विरोध पर स्वाति कहती हैं कि जो लोग इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं। वे वास्तविकता से अवगत नहीं हैं। कुछ संगठन तो ऐसे हैं, जो अपनी दुकान चलाने के लिए भेड़चाल में चले जा रहे हैं। समाज में लोगों के बीच डर बैठाना बहुत जरूरी है। किसी भी सामाजिक व्यवस्था में दंड का प्रावधान होना बहुत जरूरी है, अन्यथा अपराध में इजाफा ही होगा। 

दो चीजें होती हैं, बचाव और डर। देश में बढ़ रहे अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखना और अपराधकर्ता में अपराध करने से पहले और बाद में उसकी सजा का डर पैदा करना। हालांकि, ऐसा नहीं है कि इस विधेयक के लागू हो जाने के बाद महिलाएं सुरक्षित हो जाएगी या अपराध पर लगाम लग जाएगी, लेकिन समाज में एक खौफ बनाना बहुत जरूरी है।भारत में बीते तीन साल में नाबालिग अपराधों में वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक, साल 2012 में कुल 23,लाख 87 हजार 188 अपराधों में से 27 हजार 936 नाबालिग थे। 

2013 में 26 लाख 47 हजार 722 अपराधों में नाबालिगों की संख्या 31 हजार 725 रही, जबकि 2014 में 28 लाख 51 हजार 563 अपराधों में नाबालिगों की संख्या 33 हजार 526 रही। इतना ही नहीं, वर्ष 2011 में 11,000 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामलों में एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन उसमें से सिर्फ नौ लोगों को ही सजा मिल पाई है। ऐसी स्थिति में सख्ती करनी बेहद जरूरी है। पुलिस आंकड़े भी बताते हैं कि देश में 16 से 18 साल की उम्र के किशोरों के बीच अपराध की प्रवृत्ति बढ़ी है। 

उम्र विवाद पर स्वाति कहती हैं कि किशोर की उम्र को लेकर दुनियाभर के देशों में अलग-अलग राय है। संयुक्त राष्ट्र की बाल अधिकार संधि में वयस्क होने की उम्र 18 साल मानी गई है, लेकिन ब्रिटेन, अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में नाबालिगों के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। ब्रिटेन में तो नाबालिग अपराधियों को सश्रम सजा तक देने का प्रावधान है। कई यूरोपीय देशों में तो नाबालिगों की उम्र घटाकर 14 भी की गई है तो ऐसे में भारत में नाबालिगों की उम्र पर विवाद खड़ा करना बेमानी है। 

सबसे पहले 1986 में राजीव गांधी सरकार ने किशोर न्याय संबंधी विधेयक पेश किया था, जिसमें उम्र की सीमा 18 से घटाकर 16 की गई थी लेकिन 2000 में तत्कालीन राजग सरकार ने इसे दोबारा बढ़ाकर 18 कर दिया। निर्भया कांड के नाबालिग (जो अब बालिग हो चुका है) की रिहाई पर दिल्ली सरकार द्वारा उसे 10,000 रुपये की आर्थिक मदद और सिलाई मशीन दिए जाने पर हो रहे विरोध पर स्वाति का कहना है कि किशोर न्याय विधेयक में नाबालिगों के पुनर्वास का प्रावधान है, जब कानून ऐसा करने के निर्देश दे रहा है और सरकार कर रही है तो हम इस कदम पर उंगली उठाने वाले कौन होते हैं? 

दोषी की सजा पूरी होने के बाद उसका जीवन तो समाप्त नहीं हो जाता। बाल सुधार गृह या जेल से बाहर आने के बाद उसे अपनी सामान्य जिंदगी फिर से शुरू करने के लिए सरकारी मदद की जरूरत है, इसमें विरोध किस बात का?स्वाति आगे कहती हैं कि इस विधेयक में हर जिले में जुवेनाइल बोर्ड (जेजेबी) और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) बनाए जाने का प्रावधान है। जेजेबी के पास नाबालिग अपराधी को बाल सुधार गृह भेजने और फिर उस पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाने का अधिकार होगा।स्वाति कहती हैं कि सजा उम्र देखकर नहीं, अपराध देखकर दी जानी चाहिए। किसी भी कानून का मूल उद्देश्य दोषियों को उचित सजा देकर उनमें सुधार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में फिर से लाना है। 

 

Tags: DCW

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD