Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

कश्मीर में पारा लुढ़का, अगले 3 दिनों में बारिश के आसार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 08 Dec 2015

श्रीनगर में मंगलवार सुबह सर्द रही। बदली छाई हुई थी। मौसम विभाग ने बुधवार शाम से अगले तीन दिनों तक जम्मू एवं कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। स्थानीय मौसम विभाग ने यहां आईएएनएस को बताया, "हमें मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जम्मू एवं कश्मीर के कुछ दूरस्थ इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है ।"राज्य में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। 

लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। करगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।घाटी में पर्यटक स्थल गुलमार्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और पहलगाम में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। यहां दिन में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।"

श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम अधिकारी ने कहा, "यहां विशेषकर कश्मीर घाटी में अगले तीन दिनों तक विशेष रूप से 11 दिसंबर को बारिश होने के आसार हैं।"जम्मू में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जम्मू प्रांत के कटरा में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, बनिहाल में 1.8 डिग्री, बटोत में 7.3 डिग्री और भद्रवाह में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Tags: Msusam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD