Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

मुख्यमंत्री ने नाहन क्षेत्र के बनकला- शंभुवाला सड़क पर मारकंडा नदी पर 6 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल की रखी आधारशीला

मुख्यमंत्री ने नाहन क्षेत्र के बनकला- शंभुवाला सड़क पर मारकंडा नदी पर 6 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल की रखी आधारशीला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नाहन , 22 Nov 2015

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज सिरमौर जिला के नाहन विधानसभा क्षेत्र के बनकलां-शंभुवाला सड़क पर मारकंडा नदी पर 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुल की आधारशिला रखी। इसके उपरांत उन्होंने बनकलां में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही पंचायती राज संस्थानों के चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते है कि लोग अपने नेताओं को सर्व सहमति से चुनें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के विकास के अग्रणी स्वयं सुशासन संस्थान है और निर्वाचित जन प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व इस तरह की अफवाहें फैला रहें है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुछ दिनों की मेहमान है, परन्तु उनकी यह सोच पूरी तरह से गलत है और कांग्रेस सरकार अपना पूर्ण कार्यकाल पूरा करेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन द्वारा जिस पुल की आधारशिला आज यहां रखी गई, यह क्षेत्र के लोगों की लम्बे समय से चली आ रही मांग थी। उन्होंने कहा कि इस पुल व क्षेत्र के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। उन्होने कहा कि इस पुल का निर्माण निधारित समय के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अधिकांश जनसंख्या गांव में रहती है और प्रदेश सरकार सडक सुविधा में छुटे गांव को सडक से जोडने के प्रति वचनवद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 34000 किलोमिटर लम्बी सडकें हैं और अभी भी इस क्षेत्र में बहुत कुछ करने को बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शि़क्षा के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि प्राप्त की है और प्रदेश के दूर दराज व ग्रामीण क्षेत्रों में 94 से अधिक महाविद्यालय खोलें गए हैं, ताकि क्षेत्र की लडकियों को उनके घर द्वार पर उच्च शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा से मानव का सर्वागीण विकास सुनिशित होता है।श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि विकास एक सतत् प्रक्रीया है और हम सभी का दायित्व बनता है की हम अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति रिवाजों के संरक्षण के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि संसकृति का संरक्षण सही मायनों में विकास का एक हिस्सा है, जिस के बिना प्रगति नहीं हो सकती।मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश सरकार ने सिरमौर जिला के धोलाकुआं के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान स्वीकृत किया है। इस के अतिरिक्त नाहन के लिए मैडिकल कॉलेज स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक प्रतिष्ठित संस्थान खोले जा रहें है जिस से विकास की नई राहें खुलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला बन कला-।। और राजकीय माध्यमिक पाठशाला बोलीयोन को उच्च पाठशाला में स्तोरोन्नत करने की घोषणा की। 

हिमफैड के अध्यक्ष श्री अजय बहादुर ने भी इस अवसर पर संबोधित किया और माध्यमिक पाठशाला बनकला व प्राथमिक स्वास्थय केंद्र बनकला को स्तरोन्नत करने का आग्रह किया। जिला कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और वर्तमान कॉग्रेस सरकार द्वारा नाहन विधानसभा क्षेत्रों में गत तीन वर्षो के किये गए विकास कार्य की जानकारी ली।मुख्य संसदीय सचिव श्री विनय कुमार, विधायक श्री किरनेश जंग, रोजगार एवं संसाधन सृजन के अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन चौहान, पूर्व विधायक श्री कुश परमार, महिला कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती सत्या परमार, हि.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुश्री कुंजना सिंह, उपायुक्त श्री बी.सी. बडालिया, पुलिस अधीक्षक सुश्री सौम्य संबासिवन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD