Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

मैगी मामला : उपभोक्ता अदालत से नेस्ले को नोटिस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Aug 2015

Last updated on: Aug 17, 2015, 00:00 IST

शीर्ष उपभोक्ता अदालत ने सोमवार को केंद्र सरकार की ओर से मैगी नूडल्स की निर्माता कंपनी नेस्ले इंडिया पर किए गए 640 करोड़ रुपये के मुकदमे में कंपनी को एक नोटिस भेजा। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की है। न्यायमूर्ति वी.के.जैन और न्यायमूर्ति बी.सी. गुप्ता की अध्यक्षता वाले राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निपटान आयोग (एनसीडीआरसी) की पीठ ने नेस्ले को 30 सितंबर तक नोटिस का जवाब देने का आदेश दिया है। साथ ही सरकार को एक मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में लेड (सीसा) और मोनो सोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) की जांच करवाने के लिए मैगी के नमूने भेजने की इजाजत दे दी है।

अतिरिक्त महाधिवक्ता संजय जैन ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद कहा, "अदालत अनुचित व्यापारिक तौर-तरीके अपनाने और विज्ञापनों एवं पैकेजिंग के जरिए उपभोक्ताओं को गुमराह करने से संबंधित मामले में सुनवाई करने को राजी हो गई है।"सुनवाई के दौरान, पीठ ने सरकार की कार्रवाई के कारणों पर यह कहते हुए संदेह जताया कि बंबई उच्च न्यायालय का फैसला उत्पाद में लेड के मुद्दों को लेकर था।सरकारी वकील संजय जैन ने बाद में कहा, "अदालत ने ताजा व सीलबंद नमूने मांगे हैं, जिनकी जांच मान्यताप्राप्त प्रयोगशालाओं में की जाने वाली है। आगे की कार्रवाई उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा तय की जाएगी।"30 मिनट की सुनवाई के बाद फोरम मैगी नमूनों की जांच किसी मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में कराने को राजी हो गया और नेस्ले इंडिया को नोटिस जारी कर सरकार की ओर से लगाए गए आरोप का जवाब देने के लिए कहा।

उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता मामलों से संबंधित विभाग ने 11 अगस्त को राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निपटान आयोग (एनसीडीआरसी) में नेस्ले इंडिया के खिलाफ मुकदमा दायर कर उस पर मैगी को लेकर अनुचित व्यापारिक तरीके अपनाने और हानिकारक एवं त्रुटिपूर्ण उत्पादों की बिक्री के जरिए लाखों उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।सरकार ने अपनी याचिका में कहा है, "अब साफ हो गया है कि मैगी और इसकी किस्में न तो स्वाथ्यकारी हैं और न ही मजेदार। इसके विपरीत मैगी गुणवत्ता और मानक के मामले में कंपनी द्वारा किए गए दावे से कोसों दूर है।"याचिका के मुताबिक, "मौजूदा कानूनों की पूरी तरह उपेक्षा कर दोषपूर्ण खाद्य या अन्य उत्पादों की बिक्री करने वाले कंपनियों से सुरक्षा के लिए विभाग संवेदनशील है।"बंबई उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह नेस्ले इंडिया को बड़ी राहत देते हुए इसके विभिन्न नौ इंस्टैंट नूडल्स की बिक्री पर लगी रोक हटी ली थी और तीन अलग-अलग प्रयोगशालाओं में नए सिरे से मैगी की जांच कराने के आदेश दिए थे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसके उत्पाद देश के खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।न्यायालय ने यह सशर्त राहत नेस्ले इंडिया द्वारा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की ओर से पांच जून को 'मैगी इंस्टैंट नूडल्स' और 'मैगी ओट्स मसाला नूडल्स विद टेस्टमेकर' के नौ किस्मों पर रोक लगाने और बाजार से माल वापस लेने के आदेश को चुनौती दिए जाने के बाद दी थी।एफएसएसएआई ने मैगी पर रोक से संबंधित अपने पांच जून के आदेश में कहा था कि मैगी के नमूनों की जांच में निर्धारित मात्रा से अधिक लेड (सीसा) और मोनो सोडियम ग्लूटामेट मिला है।

 

Tags: Maggi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD