Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

राजनीति के अपराधीकरण को रोकना भाजपा की प्रतिबद्धता : सोमप्रकाश

कटोरा व जिम्मी से इस्तीफा लेकर कमल शर्मा ने उदाहरण पेश किया

सोमप्रकाश
सोमप्रकाश
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Aug 2015

फिरोजपुर के पूर्व भाजपा नेता जुगराज सिंह कटोरा व जिम्मी संधू के नाम एक अपराधिक मामले में दर्ज होने से पहले ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा द्वारा उनसे इस्तीफा लेने के कदम की सराहना करते हुए पंजाब के मुख्य संसदीय सचिव सोमप्रकाश ने कहा है कि राजनीति के हो रहे अपराधीकरण को रोकना उनकी पार्टी की प्रतिबद्धता है और प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले में एक उदाहरण पेश किया है।प्रेस को जारी विज्ञप्ति में श्री सोमप्रकाश ने कहा कि भाजपा एक बहुत बड़ा परिवार है और परिवार के लोगों से कई बार बड़ी गलती हो जाती है परंतु इसका अर्थ यह नहीं कि इन गलतियों के लिए परिवार के मुखिया को दोषी ठहराया जाने लगे। 

भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा का कसूर तब होता जब वे किसी भी तरह से आरोपियों का बचाव करते परंतु उन्होंने तो मामले की भनक लगते ही संदिग्ध पदाधिकारियों से इस्तीफे ले लिए। उन्होंने कहा कि कोई पार्टी अध्यक्ष किसी पदाधिकारी से इस्तीफा लेने से अधिक और कर भी क्या सकता है। किसी को कानून अनुसार दंडित करना या अपराधमुक्त घोषित करना न्यायालय का काम है न कि किसी अध्यक्ष का। कटोरा व संधू के मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने अपने राजनीतिक दायित्व का सही तरीके से पालन किया है। श्री सोमप्रकाश ने विपक्ष से प्रश्न किया है कि अगर उनके किसी नेता ने अतीत में इस तरह की स्वच्छ राजनीति का उदाहरण पेश किया हो तो वे उनका नाम अवश्य बताएं और भाजपा अध्यक्ष से त्यागपत्र मांगने से पहले एक बार सच्चाई के आईने में अपना चेहरा जरूर देख लेवें।

 

Tags: Som Parkash

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD