Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब का 2 साल में 1000 मेगावाट सौर बिजली उत्पादन का लक्ष्य

बिक्रम सिंह मजीठिया
बिक्रम सिंह मजीठिया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 26 Jun 2015

Last updated on: Jun 26, 2015, 00:00 IST

पंजाब अपने खेतों से सौर बिजली पैदा करने पर काम कर रहा है। राज्य का लक्ष्य 2017 तक 1,000 मेगावाट सौर बिजली उत्पादन करना है, जो अभी 225 मेगावाट है। राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आईएएनएस से कहा, "हमारा लक्ष्य 2017 तक खेतों में और छतों पर लगे पैनलों से 1,000 मेगावाट सौर बिजली हासिल करना है।"मजीठिया ने कहा, "हमने हाल ही में एक योजना शुरू की है, जिसके तहत किसान खेत में 1-2.5 मेगावाट के सौर संयंत्र लगा सकते हैं।"

'लैंड ऑन लीज' योजना लांच होने के बाद दो महीने से भी कम समय में किसानों ने 3,500 एकड़ से अधिक भूमि निवेशकों को संयंत्र लगाने के लिए पेश कर दी है।राज्य में सौर बिजली के लिए प्रचुर संसाधन है, क्योंकि यहां साल में 300 दिन धूप खिली रहती है।मजीठिया ने कहा कि इसमें अधिकतर निवेश अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) की तरफ से हो रहा है।उन्होंने कहा, "एनआरआई ने 244 करोड़ रुपये के निवेश से 42.30 मेगावाट की परियोजना शुरू की है।"

योजना के तहत पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (पीईडीए) से अनुमति मिलने के बाद किसान 30 साल के लिए अपना खेत सालाना 35-50 हजार रुपये किराए पर निवेशकों को लीज पर दे सकते हैं। किराया हर साल पांच फीसदी बढ़ जाएगा।ऐसे खेतों पर किसान कुछ खास फसलों की खेती भी कर सकते हैं।पीईडीए के मुताबिक, एक मेगावाट के लिए पांच एकड़ जमीन और पांच करोड़ रुपये निवेश की जरूरत पड़ती है। बैंक इसके लिए आसानी से ऋण दे सकते हैं।छत पर संयंत्र लगाने के लिए 100 वर्ग फुट जगह चाहिए।

छतों पर पैनल लगाने के लिए नवंबर 2014 में नेट मीटरिंग योजना पेश की गई थी। इसके तहत 1,046 घरों से आवेदन मिले हैं।पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड सौर बिजली खरीदेगी। उसने प्रति यूनिट 7.04 रुपये कीमत तय की है। यह दर 25 साल तक इतनी ही रहेगी।अमृतसर के बीस में देश का सबसे बड़ा 7.5 मेगावाट का रूफ टॉप संयंत्र है, जिसे बढ़ाकर 31.5 मेगावाट किए जाने की योजना है और जो तब संभवत: दुनिया में सबसे बड़ी रूफ टॉप योजना हो जाएगी।

 

Tags: Bikram Singh Majithia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD