Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

मैगी पर प्रतिबंध से हिमाचल पर्यटन प्रभावित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनाली , 16 Jun 2015

Last updated on: Jun 16, 2015, 00:00 IST

हिमाचल के पहाड़ों पर टेढ़ी-मेढ़ी सर्पीली सड़कों के किनारे ढाबों से मैगी गायब हो गई है और इसके साथ गायब हो गया है ढाबा संचालकों के कारोबार का एक बड़ा हिस्सा। कुंजुम दर्रे में सड़क किनारे ढाबा चलाने वाले पवन ठाकुर ने फोन पर आईएएनएस से कहा कि नूडल का कोई विकल्प नहीं है।उन्होंने कहा, "इस इलाके में भारी ठंड पड़ने के कारण सब्जियां नहीं उगाई जा सकती हैं और इसे आसपास के इलाके से मंगवाया भी नहीं जा सकता है। इसलिए नूडल एक मात्र विकल्प है। इस पर प्रतिबंध लगने के बाद कारोबार काफी मंदा पड़ गया है।"उन्होंने कहा कि इस इलाके में मैगी को छोड़ कर दूसरा नूडल भी नहीं मिलता है।

रोक लगने से पहले वह रोजाना पर्यटकों को 100-150 पैकेट मैगी खिलाते थे। अब वह किसी दूसरे कारोबार की तलाश कर रहे हैं।नूडल परोसने वाली दुकानें या तो बंद हो रही हैं या उनका कारोबार काफी मंदा पड़ गया है।पर्यटकों के लिए भी मैगी सबसे अच्छा विकल्प था, क्योंकि दूसरा कोई उपाय सरल नहीं था।मनाली के पर्यटक एजेंट एम.सी. ठाकुर ने कहा कि पर्यटकों के लिए यह बेहतरीन विकल्प था, क्योंकि यह तुरंत तैयार हो सकता था।उन्होंने कहा, "अब हम मैक्रोनी और पास्ता जैसे विकल्प अपनाने की सोच रहे हैं, लेकिन वे महंगे हैं और छोटे कस्बों में आसानी से नहीं मिलते।"चण्डीगढ़ के पर्यटक रमनदीप बाजवा ने गुजरे दिन याद करते हुए कहा कि मनाली-लेह राजमार्ग पर यात्रा के दौरान चाय की दुकानें एक अच्छा विकल्प हैं। 

यह मार्ग बर्फबारी के कारण साल में छह महीने बंद रहता है।475 किलोमीटर के इस पूरे मार्ग पर जगह-जगह चाय की दुकानें देखी जा सकती हैं, जहां पर्यटकों के लिए मैगी और चाय के सिवा कोई और विकल्प उपलब्ध नहीं होता था।बाजवा ने कहा, "अब अधिकतर चाय की दुकानें या तो बंद हो चुकी हैं, या बंद होने की कगार पर हैं, क्योंकि वे चाय के साथ मैगी के अलावा कुछ और नहीं परोस सकती हैं।" बाजवा कुछ ही देर पहले लेह से इस रमणीय पर्यटक रिसॉर्ट पहुंचे थे।मनाली आने के लिए अगस्त से सितंबर का महीना सबसे अच्छा होता है।दिल्ली से दोस्तों के साथ यहां पहुंचे अभिषेक मल्होत्रा ने कहा, "ये दिल अभी भी मांगे मोर मैगी।"उन्होंने कहा कि मैगी न रखकर उन्होंने पराठे साथ ले लिए हैं।

 

Tags: MAGGI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD