Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

दलितों के पदोन्नति कोटे पर रोक निंदनीय: किरण चौधरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jun 2015

एक और यूटर्न लेने के लिए हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की नेता श्रीमती किरण चौधरी ने विभागीय पदोन्नतियों में अनुसूचित जाति (एससी) कर्मचारियों के 20प्रतिशत कोटे पर रोक लगाने के लिए  भाजपा सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार ने इस निर्णय को जनवरी में हरी झंडी दी थी परंतु अब अपने ही इसनिर्णय पर रोक लगा रही है।यहां जारी एक बयान में पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री ने कहा केवल चार महीने बाद अपने निर्णय पर रोक लगाने से कर्मचारियों में निराशाजनक माहौल है औरउन्हें फिर पदोन्नति में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।भाजपा पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा खट्टर सरकार कुछ भी न करने वाली सरकार है और केवल यू-टर्न, वादे पूरे न करना और जनता को निराश करना ही इनकाकाम है।

कांग्रेस नेता ने अपने बयान में कहा अपने द्वारा किये गये वादों को पूरा न करना भाजपा सरकार का स्वभाव बन गया है और ऐसा पहली बार नहीं है कि यह सरकारअपने वादों पर यू-टर्न ले रही हो। उन्होंने कहा उन वादों की लंबी सूची है जिनमें से कुछ प्रमुख हैं सरकारी कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देना, तदर्थ कर्मचारियोंको नियमित करना और वृद्धावस्था पेंशन में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी करना परंतु सरकार ने केवल 200 रुपये की वृद्धि करने जनता के साथ खिलवाड़ किया है।चौधरी ने सरकार पर तीखे वार करते हुए कहा यह सब भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गये झूठे दावों का खोखलापन उजागर करता है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनताहो, छात्र हों, व्यापारी हों या फिर किसान, सभी सरकार से निराश हैं और अपने द्वारा डाले गये भाजपा को वोट पर अपनी गलती का एहसास महसूस कर रहे हैं।

 

Tags: Kiran Choudhry

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD