Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कश्मीर में लगातार बारिश से किसान, फल उत्पादक चिंतित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (Rouf Pampori)

श्रीनगर , 04 Jun 2015

Last updated on: Jun 04, 2015, 00:00 IST

कश्मीर घाटी में पिछले दो महीनों से जारी बारिश से स्थानीय किसान और फल उत्पादक चिंतित हैं। खराब मौसम की वजह से धान की रोपाई प्रभावित हुई है और फल वृक्षों को नुकसान होने की आशंका है। कश्मीर में मई और जून का महीना धान की रोपाई के लिए खासा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इन दो महीनों में धान के पौधे नर्सरी से निकालकर खेतों में रोपे जाते हैं।लगातार बारिश से सिर्फ रोपाई ही प्रभावित नहीं हुई है, बल्कि नर्सरियों में पौधे का सामान्य विकास भी बाधित हुआ है।उत्तरी कश्मीर के एक किसान जावेद अहमद (42) ने कहा, "इस मौसम में हमारे चारे का सही से विकास नहीं हुआ और अब लगातार बारिश से चावल की पैदावार प्रभावित हो रही है।"अपने बागानों में नमी को लेकर फल उत्पादक भी खासा चिंतित हैं।

श्रीनगर कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. शेख बिलाल का कहना है, "बारिश के मौसम में बागानों में फफूंदी संबंधी बीमारियां हो जाती हैं, क्योंकि पेड़ों के पत्तों और टहनियों पर नमी काफी समय तक बनी रहती है।"मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है।स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस को बताया, "आज (गुरुवार) कश्मीर घाटी, जम्मू एवं लद्दाख क्षेत्रों में आंधी के साथ हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है। दोपहर बाद ही मौसम में कुछ सुधार हो सकता है। अगले सप्ताह भी जम्मू एवं कश्मीर में दोबारा हल्की बारिश हो सकती है।"

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD