Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

नरेंद्र मोदी ने आईआईएससीओ संयंत्र का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्नपुर (पश्चिम बंगाल) , 10 May 2015

Last updated on: May 10, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां आईआईएससीओ के उन्नत इस्पात संयंत्र का उद्घाटन किया है। इस संयंत्र में देश की सबसे बड़ी विस्फोट भट्टी है और 16,000 करोड़ रुपये की लागत से इसका आधुनिकीकरण किया गया है। आधुनिकीकरण के बाद, संयंत्र की उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष 8.5 लाख टन से बढ़कर 29 लाख टन हो गई है।केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संयंत्र के उद्घाटन समारोह के दौरान कहा, "इस इस्पात संयंत्र को नया रूप दिया गया है और 29 लाख टन की उत्पादन क्षमता के साथ ही इसमें देश की सबसे बड़ी विस्फो भट्टी भी है। इस संयंत्र की उत्पादन क्षमता को अभी और बढ़ाया जाएगा।"

प्रधानमंत्री मोदी ने बर्दवान जिले के आसनसोल पोलो मैदान में एक पट्टिका का अनावरण कर इस उन्नत संयंत्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं।तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने उद्योग जगत की मांगें पूरी करने के लिए 2025 तक इस्पात की उत्पादन क्षमता 30 लाख टन करने का फैसला किया है।उन्होंने कहा, "स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) ने 50 लाख टन की उत्पादन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसकी क्षमता आगे बढ़ाई जाएगी, जिससे पश्चिम बंगाल को लाभ मिलेगा।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD