Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका औजला की हैट्रिक में अहम रोल अदा करेगा साऊथ हल्का, मुद्दों की राजनीति में करते हैं विश्वास सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

 

विश्वास मामले पर महिला आयोग की प्रेसवार्ता में हंगामा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 May 2015

दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के मामले पर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) द्वारा बुलाई गई प्रेसवार्ता में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब आयोग की एक सदस्य ने कहा कि विश्वास पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आयोग से अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले कुमार विश्वास को दिल्ली महिला आयोग ने सम्मन जारी किया था। आम आदमी पार्टी (आप) की एक महिला कार्यकर्ता ने विश्वास से उनके और महिला कार्यकर्ता के बीच संबंध की अफवाहों को सार्वजनिक रूप से खारिज करने के लिए कहा है।

जैसे ही डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष बरखा सिंह मीडिया को संबोधित करने के लिए तैयार हुईं, उनके ठीक बगल में बैठीं आयोग की सदस्य जूही खान ने संवाददाताओं से कहा कि कुमार विश्वास निर्दोष हैं और उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बरखा सिंह पर भी आरोप लगाया कि वे इस मामले पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि बरखा सिंह कांग्रेस की सदस्य हैं।

इसके बाद नाराज बरखा सिंह ने जूही खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे आप की सदस्य हैं। इसके बाद जूही वहां से चली गईं और डीसीडब्ल्यू से इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा, "कुमार विश्वास निर्दोष हैं और उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।"

आप की एक महिला कार्यकर्ता ने महिला आयोग से कुमार विश्वास को इस बात के लिए राजी करने का आग्रह किया था कि वे सार्वजनिक रूप से दोनों के बीच रिश्तों की बात खारिज कर दें। आप की महिला कार्यकर्ता ने आप नेता पर उसके साथ अवैध संबंध की अफवाह खारिज न करने के कारण उसकी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया। डीसीडब्ल्यू ने सोमवार को कथित तौर पर इस मामले में कुमार विश्वास को आयोग के समक्ष मंगलवार को पेश होने का सम्मन भेजा था। कुमार विश्वास ने जब कहा कि उन्हें कोई सम्मन नहीं मिला है तो बरखा सिंह ने कहा कि नया सम्मन जारी किया जाएगा।

 

Tags: KHAS KHABAR , Kumar Vishwas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD