Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा खन्ना अनाज मंडी का दौरा, गेहूँ के खरीद प्रबंधों का लिया जायज़ा राजू शूटर फऱार मामला: पंजाब पुलिस ने फऱार गैंगस्टर और उस के 10 गुर्गों को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ़्तार गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल

 

आप को तोड़ना मकसद नहीं : योगेंद्र यादव

योगेंद्र यादव
योगेंद्र यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Apr 2015

दिल्ली में बहुमत की सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के असंतुष्ट नेता योगेंद्र यादव ने यहां गुरुवार को कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जनांदोलन से निकली पार्टी का अंत 'व्यक्तिवाद' पर होगा। उन्होंने कहा कि असंतुष्ट विधायकों को लामबंद कर वह पार्टी को तोड़ने का प्रयास नहीं करेंगे। अपने समर्थकों से मिलने लखनऊ पहुंचे योगेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 14 अप्रैल को गुड़गांव में स्वराज संवाद की शुरुआत होगी, जिसमें प्रमुख रूप से मेधा पाटेकर, शांति भूषण सहित कई लोग मौजूद रहेंगे।उन्होंने कहा, "हम स्वराज के लिए निकले हैं। हम निकले हैं राजनीति की चाल, चरित्र और चेहरा बदलने के लिए और इस दिशा में हमारी मुहिम जारी रहेगी।"

योगेंद्र ने कहा, "आंदोलन से निकली पार्टियों का बुरा हश्र होते हमने देखा है। समाजवादी पार्टी लोहिया के विचारों को लेकर आगे बढ़ी थी, लेकिन बाद में उसका हश्र क्या हुआ, यह सभी जानते हैं। आज सपा से जिस तरह के लोग जुड़े हैं, उससे शर्म आती है। उसी तरह जिस सोच के साथ बहुजन समाज पार्टी बनी थी, आज वहां भी व्यक्तिवाद हावी है। इसी सब के खिलाफ तो आप खड़ी हुई थी।"यह पूछे जाने पर कि क्या आम आदमी पार्टी के टूटने का खतरा पैदा हो गया है, तो उन्होंने कहा, "दिल्ली में हम विधायकों को नहीं तोड़ेंगे। हम जोड़ने में विश्वास करते हैं, तोड़ने में नहीं। हमारी लड़ाई व्यक्तिवाद से थी और रहेगी। "असंतुष्ट नेता ने कहा कि उन्होंने 'स्वराज संवाद' के नाम से एक फोरम की शुरुआत की है। इससे अभी तक लगभग तीन हजार लोग जुड़ चुके हैं। अकेले उत्तर प्रदेश से करीब 661 लोग इससे शामिल हुए हैं।

योंगेद्र ने कहा, "कुछ लोग पार्टी को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। जिस सोच के साथ आम आदमी पार्टी बनी थी, आज वह दिखाई नहीं देती। यहां भी व्यक्तिवाद हावी हो गया है।" उनका इशारा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर था।उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश है कि आम आदमी पार्टी जिस आंदोलन से निकली थी और जिन मूल्यों को लेकर वह आगे बढ़ी थी, वह पीछे न छूटने पाए। आज पार्टी के भीतर जो कुछ हो रहा है, वह पार्टी के संविधान के खिलाफ है और हम उसके खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे।"

 

Tags: Yogendra Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD