Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

नरेंद्र मोदी ने स्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग का दौरा किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 23 Mar 2015

Last updated on: Mar 23, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिखों के सर्वाधिक पवित्र धर्मस्थल हरमिंदर साहिब में सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच मत्था टेका और प्रार्थना की। इसे स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। स्वर्ण मंदिर के बाद मोदी जलियांवाला बाग पहुंचे, जहां पर उन्होंने 13 अप्रैल 1919 को ब्रिटिश सेना द्वारा मारे गए सैकड़ों निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पिछले साल मई में प्रधानमंत्री बनने के बाद स्वर्ण मंदिर का मोदी का यह पहला दौरा है।जिस समय मोदी गुरुद्वारा पहुंचे उस समय वहां सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। हालांकि मोदी के वहां पहुंचने के दौरान भी श्रद्धालुओं को प्रवेश से रोका नहीं गया। लोगों को वहां पर मोदी की झलक पाने के कोशिश करते हुए देखा जा सकता था। जिस दौरान मोदी पवित्र सरोवर की परिक्रमा कर रहे थे उस समय कई श्रद्धालु मोदी के पीछे-पीछे चल रहे थे। इस दौरान कई लोगों को मोदी का वीडियो बनाते और उनकी तस्वीर लेते देखा गया।वहां पर मौजूद लोगों ने मोदी की ओर हाथ हिलाया जिसके प्रतिउत्तर में प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। 

मोदी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फिरोजपुर जिला स्थित हुसैनीवाला स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद स्वर्ण मंदिर पहुंचे।लाल धारी वाले कपड़े से सर ढंके मोदी ने दर्शनी देवरी से गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश किया और हाथ जोड़कर पवित्र सरोवर की परिक्रमा की। इस दौरान उनके साथ पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और विजय सांपला भी थे। गर्भगृह के भीतर मोदी ने सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। वह गर्भगृह में कुछ मिनटों के लिए रुके भी। गुरुद्वारा के ग्रंथी (पुजारी) ने उन्हें सिरोपा (सम्मान में दी गई पोशाक) उपहार स्वरूप भेंट किया। विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) के जवानों, सादी वर्दी में मौजूद पंजाब पुलिस के जवानों और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के कार्यकर्ताओं के सुरक्षा घेरे में मोदी गुरुद्वारा से बाहर आए। प्रधानमंत्री ने हरमिंदर साहिब में तकरीबन 40 मिनट का समय बिताया। गुरुद्वारा परिसर से निकलने से पहले मोदी ने एसजीपीसी के पदाधिकारियों से मुलाकात की जिन्होंने सिख धर्म से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।इसके बाद प्रधानमंत्री जलियांबाला बाग परिसर पहुंचे और वहां पर देश की आजादी की लड़ाई के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वालों को श्रद्धांजिल अर्पित की। इसके बाद मोदी हिंदुओं के प्रसिद्ध दुर्गियाना मंदिर गए। वहां पर उन्होंने प्रार्थना की और फिर नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD