Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

डी.सी. का लोगों से आग्रह

अनावश्यक प्रमाणपत्र बनवानें की प्रवृति से बचें

अभिषेक जैन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 21 Aug 2013

Last updated on: Aug 21, 2013, 00:00 IST

डीसी अभिषेक जैन ने विभिन्न  राजस्व कार्यालयों में प्रतिदिन सैंकड़ों प्रमाणपत्र बनाये जाने की प्रक्रिया के चलते राजस्व कार्यों के निष्पादन में विलंब होने कर समस्या के दृष्टिगत लोगों से आह्वान किया है कि वे हिमाचली बोनाफाईड व जाति प्रमाणपत्र जैसे महत्वपूर्ण प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों को अपने पास सुरक्षित रखें और उनकी फोटोप्रति ही अपने प्रार्थना पत्रों के साथ संलग्र करें। उन्होंने कहा कि हिमाचली बोनाफाईड व जाति प्रमाणपत्र हर वर्ष नया बनवाने की प्रवृति से जहां लोगों को अनावश्यक तौर पर असुविधा उठानी पड़ती है, वहीं राजस्व कार्यों के सुचारू निष्पादन में भी  विलंब होता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष सिर्फ आय प्रमाणपत्र बनाना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्कूलों में दाखिले व छात्रवृति के लिए हर बार हिमाचली बोनाफाईड व जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है और इस बारे जिला प्रशासन के निर्देश पर उपनिदेशक शिक्षा ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों व मुयाध्यापकों को विगत 25 जुलाई को पत्र भी लिखा था। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों के बावजूद अगर किसी शिक्षा संस्थान में हर बार विद्यार्थियों से ये प्रमाणपत्र बनवाने को कहा जा रहा है, तो अभिभावक इसे प्रशासन के संज्ञान में लाएं।डीसी ने कहा कि कई बार लोग अपने प्रार्थना पत्रों के साथ उन प्रमाणपत्रों को भी संलग्र कर देते हैं, जिनकी जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि इस प्रवृति से बचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को पुन: किसी प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ती है, तो तहसील में जाने की बजाए इसकी प्रति नजदीकी लोकमित्र केन्द्र से भी प्राप्त की जा सकती है। 

 

Tags: dc una

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD