Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

क्षय रोग से ग्रसित लोगों की पहचान करने की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 21 Aug 2013

जिला में क्षय रोग से ग्रसित लोगों की पहचान करने की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऐसे रोगियों को चयनित कर उनका इलाज किया जा रहा है। टीबी की रोकथाम के लिए शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट की रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस रिपोर्ट को केंद्र को भेजा है। टीबी बीमारी की रोकथाम के लिए देश के चार राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक तथा पश्चिम बंगाल में इसी वर्ष जनवरी माह में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। इस दौरान टीबी के रोगियों को चयनित कर उनका पूरा इलाज किया जाना था। इसके चलते शुरू किए गए। इस प्रोजेक्ट के तहत जिला में अच्छे  परिणाम सामने आए हैं। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद क्षय रोग के रोगियों की पहचान करने में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्र सरकार की टीम ने दो बार आकर यहां से रिपोर्ट ली है, अब बहुत जल्द चारों राज्यों की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद केंद्र सरकार क्षय रोग उन्मूलन के लिए एक अभियान छेड़ने वाली है। जानकारी के अनुसार पालयट प्रोजेक्ट के तहत टीबी यूनिट खंड स्तर पर स्थापित किए गए हैं। जिसमें खंड चिकित्सा अधिकारी इस प्रोजेक्ट पर नजर रखेंगे। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा ने बताया कि प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद रोगियों की पहचान करने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बीमारी की रोकथाम में काफी सहायता मिल रही है।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD