Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र

 

प्राधिकरण रखेगा निजी विद्युत परियोजनाओं पर नज़र : ऊर्जा मंत्री

बेरोजगार युवा कृषि को व्यवसाय रूप में अपनाएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

धर्मशाला , 26 Jul 2013

Last updated on: Jul 26, 2013, 00:00 IST

ऊर्जा एवं कृषि मंत्री, श्री सुजान सिंह पठानिया ने कहा है कि निजी क्षेत्र की जल विद्युत परियोजनाओं के कार्य पर निगरानी रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गुणवत्ता नियंत्रण एवं जल प्रबंधन  प्राधिकरण का गठन किया गया है, जिसके द्वारा जल विद्युत परियोजनाओं की सुरक्षा, गुणवत्ता, नियंत्रण, जल प्रवाह प्रबंधन तथा अन्य कार्यों पर निगरानी रखने के साथ-साथ समय-समय पर समीक्षा भी  की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्राधिकरण द्वारा जल विद्युत परियोजनाओं की दीर्घकालीन उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए भी सुझाव दिए जाएंगे।ऊर्जा एवं कृषि मंत्री आज यहां मिनी सचिवालय में आयोजित खुला दरबार के दौरान लोगों की समस्याओं सुन रहे थे तथा उन्होंने अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया गया। 

उन्होंने कहा कि लोगों को रियायती दर पर पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 230 करोड़ रुपए तथा घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली पर सबसीडी प्रदान करने के लिए 270 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है। कृषि क्षेत्र का उल्लेख करते हुए श्री पठानिया ने कहा कि प्रदेश में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने पर चालू वित्त वर्ष के दौरान 353 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है ताकि कृषि क्षेत्र सुदृढ़ होने से ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को घर-द्वार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।उन्होंने कहा कि किसानों को खरीफ की फसल पर मक्की, धान एवं चारे के उन्नत बीजों पर 50 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बीपीएल, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के परिवारों को अपनी भूमि के सुधार इत्यादि के लिए मनरेगा के तहत विशेष योजनाएं स्वीकृत करने हेतु संबंधित पंचायतों को प्राधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पॉलीहाउस के निमार्ण पर 85 प्रतिशत सबसीडी प्रदान की जा रही है।कृषि मंत्री ने बेरोजगार युवाओं से आग्रह किया कि वह सरकारी नौकरियों के पीछे भागने की बजाए कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाए जिससे उन्हें घर-द्वार पर स्वरोजगार भी मिलेगा और सरकार उन्हें कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए उदारता से सहायता भी प्रदान करेगी। 

 

Tags: sujan singh pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD