Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पीड़ित लोगों के सहयोग के लिए राहत सामग्री के चार ट्रको को झंडी दिखाकर रवाना किया

उपायुक्त उत्तरांचल पीड़ित परिवारों के लिए ट्रको को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रशांत कौशिक)

करनाल , 11 Jul 2013

Last updated on: Jul 11, 2013, 00:00 IST

उपायुक्त रेनू एस फुलिया ने आज जिला रेडक्रास भवन परिसर से उत्तरांचल त्रासदी में पीड़ित लोगों के सहयोग के लिए राहत सामग्री के चार ट्रको को झंडी दिखाकर रवाना किया।उपायुक्त ने कहा कि दानवीर कर्ण की भूमि में आज भी वही प्रथा कायम है जो सदियों पहले राजा कर्ण जरूरतमंद लोगों के लिए सहयोग किया करते थे। उन्होंने उत्तरांचल त्रासदी में पीड़ित लोगों के सहयोग के लिए आगे आई संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया और कहा कि हमें अपने जीवन को सुखी रखने के लिए दुसरे जरूरतमंद लोगों का सहयोग करना चाहिए और करनाल के लोग समय-समय पर ऐसा कर भी रहे हैं। आज उत्तरांचल त्रासदी में पीड़ित लोगों के लिए करनाल के सेवाभावी लोगों के द्वारा करीब 11 लाख 25 हजार रुपए की राहत सामग्री को चार ट्रको में भेजा जा रहा है। यह सामग्री सांय तक देहरादून के स्पोर्टस कॉ पलेक्स में पंहुच जाएगी। यह राहत सामग्री जिला रेडक्रास सचिव सुनील कुमार के नेतृत्व में भेजी जा रही है। 

उपायुक्त ने बताया कि इस राहत सामग्री में राईस मिल एसोसिएशन द्वारा करीब 2 लाख 5 हजार रुपए की राशि की 91 क्विंटल 50 किलो चावल, राजपूत सभा करनाल द्वारा करीब 1 लाख 70 हजार रुपए की लागत से 99 क्विंटल  62 किलो आटा, करनाल पेंटस व कैमिकल मैनफैक्चरिंग एसोसिएशन द्वारा 31 हजार रुपए की लागत से 7 क्विंटल 50 किलो दाल तथा करनाल टिंबर एसोसिएशन द्वारा भी 50 हजार रुपए की लागत से 12 क्विंटल दाल,  जाट सभा करनाल द्वारा 99 हजार रुपए की राशि की करीब 31 क्विंटल चीनी, तेल व घी एसोसिएशन करनाल की ओर से 45 हजार रुपए की राशि का करीब 500 लिटर खाद्य तेल भेजा।

इसी प्रकार करनाल कल्ब करनाल की ओर से 50 हजार रुपए का 250 किलो व करनाल मिल्क फूड लिमिटेड की तरफ से 100 किलो मिल्क पाउडर, रमेश मिढ़ढा व सोमनाथ वधवा द्वारा 21 हजार रुपए के 864-864 टुथब्रश व पेस्ट, सरार्फा एसोसिएशन की ओर से करीब 37 हजार रुपए के मिर्च व नमक, कर्ण बिल्डिंग प्राईवेट लिमिटेड की तरफ से 21 हजार रुपए की 400 टार्च व सैल, हलवाई एसोसिएशन की तरफ से 60 हजार रुपए की 3 क्विंटल चाय-पत्ती, शांति मार्किट एसोसिएशन की तरफ से करीब 36 हजार रुपए की 200 जोडी हवाई चप्पल व 1 हजार जोडी जुराबें, होलसेल क्लाथ मार्किट एसोसिएशन करनाल की तरफ से 1 लाख 5 हजार रुपए के 4 बैग नया कपडा व हरियाणा मेडिकल एसोसिएशन ने 1 लाख 75 हजार रुपए की लागत की दवाईयां भेजी। 

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद, अतिरिक्त उपायुक्त डा. चन्द्रशेखर, उपमंडलाधीश करनाल मुकुल कुमार, जिला राजस्व अधिकारी दलेल सिंह, जिला रेडक्रास  सचिव सुनील कुमार, तहसीलदार हरीओम अत्री, जाट सभा की तरफ से बलबीर पुनिया, संदीप लाठर, सुखपाल संधू, दलीप सिंह, राजपूत सभा की तरफ से कंवर रामपाल पधाना, कर्नल देवेन्द्र सिंह, हरदीप राणा, दवाई एसोसिएशन से हरदीप वालिया, प्रवेश गाबा, राईस मिल एसोसिएशन से रमेश वर्मा, घी-तेल एसोसिएशन ने रमेश मिडडा, हलवाई एसोसिएशन से विपिन शर्मा, टिंबर एसोसिएशन ने सुभाष बंसल,  सरार्फ एसोसिएशन ने रमेश सरीन, करनाल कल्ब से प्रमोद गुप्ता, मनोज राणा, सोनू वधवा, कुलवंत कलेर इत्यादी उपस्थित थे।

 

Tags: dc karnal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD