Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

गावों में 100-100 गज के प्लाट कटे हैं उनको विकसित किया जाए : उपायुक्त रेनू एस फुलिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रशांत कौशिक)

करनाल , 11 Jul 2013

Last updated on: Jul 11, 2013, 00:00 IST

उपायुक्त रेनू एस फुलिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गावों में 100-100 गज के प्लाट कटे हैं उनको विकसित किया जाए तथा जिन गांवों में प्लाटों की रजिस्ट्री नहीं है, उन गांवों में प्लाटों की शीघ्र रजिस्ट्री करवाकर उन्हें कब्जा दिया जाए।उपायुक्त आज पंचायत भवन के सभागार में जिला राजस्व अधिकारी व पंचायत अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि जिले के कुछ गांव ऐसे हैं, जहां पर 100-100 गज के प्लाट तो कटे हैं परंतु पात्र लोगों को अभी तक उनपर कब्जा नहीं दिया गया है। कुछ गांव ऐसे हैं जिनमें कोई विवाद नहीं है और न ही कोर्ट केस है वहां अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई है, ऐसे गांव में शीघ्र रजिस्ट्री करवाने के लिए खंड विकास पंचायत अधिकारियों को लिखा गया है व इस पर शीघ्र कार्यवाही करें। उपायुक्त ने खंड विकास पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों के जोहडों के पानी की निकासी भी सुनिश्चित करें, जरूरत पडने पर सिंचाई विभाग से प प लेकर जोहडों का पानी निकालें।    

उन्होंने सभी खंड विकास पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में स्ट्रीट लाईटें लगी हैं, उन गांवों में लगी लाईटों की स्थिति व सं या की सूची शीघ्र भेजें। उपायुक्त ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बारिश के मौसम को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्र के नाले-नालियों की सफाई शीघ्र करें, ताकि पानी की निकासी ठीक प्रकार से हो सके।उपायुक्त ने निर्देश दिए की तहसीलदार, नगरपालिका सचिव अपनी रिकवरी समय से करें तथा खंड विकास पंचायत अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी अपने-अपने कार्यों को समय से निपटाएं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. चन्द्रशेखर, एस.डी.एम. असंध, एस.डी.एम. करनाल सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Tags: dc karnal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD