Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

अनिल विज ने कुरूक्षेत्र के सरकारी अस्पताल का औचक निरिक्षण किया, चिकित्सक व एक फार्मेस्सिट निलम्बित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुरूक्षेत्र , 31 Oct 2014

Last updated on: Oct 31, 2014, 00:00 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज कुरूक्षेत्र के सामान्य अस्पताल के एक चिकित्सक व एक फार्मेस्सिट को निलम्बित किया और मेडिकल अधीक्षक को स्पष्टीकरण जारी किया। अनिल विज ने आज कुरूक्षेत्र के सरकारी अस्पताल का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से गैर हाजिर पायी गई दंत चिकित्सक डॉ. करूणा ढ़ीगरा व फार्मेस्सिट साल्वी को निलम्बित कर दिया। इसके अलावा, अस्पताल में पाई गई गन्दगी व अनियमितता के कारण मेडिकल अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार को भी स्पष्टïीकरण जारी किया गया।विज ने अस्पताल के सभी वार्डों का निरिक्षण किया तथा मरीजों का हालचाल पूछा और उनकी समस्याएं सुनी। निरिक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों के बैड की गंदी व फटी चादरों तथा शौचालयों की खस्ता हालत को लेकर चिकित्सकों को फटकार लगाई। इस दौरान अधिकतर चिकित्सकों ने अपनी वर्दी भी नही पहनी हुई थी, जिनको भविष्य में वर्दी में आने के आदेश दिये।मंत्री के औचक निरिक्षण को लेकर मरीजों व उनके तिमारदारों में खुशी की लहर पाई गई वहीं कर्मचारियों व चिकित्सकों में हडकंप मच गया। मरीजों ने बताया कि पिछले दस वर्षों में किसी मंत्री ने पहली बार अस्पताल का निरिक्षण किया है, जोकि सराहनीय है। 

 

Tags: anil vij

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD