Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः बीबा जयइंद्र कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ जनरल पर्यवेक्षक श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा ने गढ़शंकर में ग्रीन चुनाव प्रकिया की करवाई शुरुआत मोनिका ग्रोवर अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल, बीबा जयंइंद्र कौर ने भाजपा में आने पर किया स्वागत अपने संदूक, अलमारी व लॉकर से निकालें वोटर कार्ड राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाबियों से दिल्ली स्थित पार्टियों को खारिज करने की अपील की जो लोगों को बांटने पर तुली हुई हैं: सरदार सुखबीर सिंह बादल राजा वड़िंग ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी पर सीएम मान के झूठे वादे को किया उजागर कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का समर्थन किया दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में चुनावी रैलियां गुरजीत सिंह औजला ने राजासांसी और अटारी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके' : सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा

 

अनुसूचित जाति उप योजना के तहत ऊना जिला में शत प्र्रतिशत बजट खर्च- डीसी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 15 Jun 2013

अनुसूचित जाति के लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए चलाई जा रही अनुसूचित जाति उप योजना के तहत ऊना जिला ने वर्ष 2012- 13 के दौरान शत प्रतिशत बजट खर्च करके उपलब्धि हासिल की है। आज यहां अनुसूचित जाति उप योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी अभिषेक जैन ने बताया कि वर्ष 2012- 13 के लिए ऊना जिला को 26 करोड़ 78 लाख रूपए का बजट प्राप्त हुआ था और विभिन्न विभागों ने इस बजट को शत प्रतिशत खर्च करके निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में सराहनीय योगदान दिया है। इस अवधि में विशेष केन्द्रीय सहायता योजना में ऊना जिला को आबंटित 23 लाख 12 हजार रूपए और केन्द्रीय प्रायोजित स्कीम में आबंटित 0.30 लाख रूपए के बजट को भी शत प्रतिशत व्यय किया गया है। इसके लिए उन्होंने विभिन्न विभागों की सराहना भी की। 

डीसी अभिषेक जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति उप योजना का मुय उदेश्य इस वर्ग के लोगों का सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं सर्वांगीण उत्थान सुनिश्चित करना और सामान्य वर्ग व इस वर्ग के बीच असमानता को पाटना है। उन्होंने अधिकारियों को अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत आबंटित बजट खर्च करते समय यह सुनिश्चित करने को कहा कि इससे इस वर्ग के लोग लाभान्वित हों और विकास कायोँ की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि इस उप योजना के तहत जिला में जहां भी महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, वहां बोर्ड लगाकर यह स्पष्ट दर्शाया जाए कि यह स्कीम अनुसूचित जाति उप योजना के तहत निर्मित हुई है। उन्होंने विभिन्न विभागों को इस उप योजना के तहत कैपिटल वर्क्स का कम से कम पिछले पांच साल का डाटा बेस तैयार करने और उसकी प्रति डीसी कार्यालय में भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप योजना के तहत लंबे समय से लंबित पड़े कार्य तेजी से पूरा करने की भी अधिकारियों को हिदायत दी और कहा कि एक साल से अधिक लंबित कार्य को पूरा न किए जाने पर जवाबदेही तय होगी। 

डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए कृत संकल्प है और कुल बजट का एक चौथाई हिस्सा इस वर्ग के उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों पर खर्च किया जा रहा है।  उन्होंने कहा जिला ऊना में एससी की आबादी कुल जनसंया का 24.71 प्रतिशत है। जिला में कुल 758 गांव हैं जिनमें 40 प्रतिशत या इससे अधिक आबादी वाले 149 गांव हैं तथा 90 व्यक्ति या इससे अधिक आबादी वाले 191 गांव हैं। चालीस फीसदी या इससे अधिक आबादी वाले गांवों की कुल जनसंया 59,484 है जिनमें अनुसूचित जाति की आबादी 31, 297 है। जिला में 90 व्यक्ति या इससे अधिक आबादी वाले 191 गांवों की कुल आबादी 2 लाख 34 हजार 904 है जिनमें अनुसूचित जाति की आबादी 52 हजार 640 है। 

उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के एससी सब प्लान में ऊना जिला को जिला पूल का 12.34 करोड़ और विशेष केन्द्रीय सहायता के रूप में 53 लाख रू पए का बजट प्राप्त हुआ है जिसे अनुसूचित जाति के लोगों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान व सर्वांगीण विकास पर खर्च किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को यह साफ हिदायत दी कि इस वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न विभागों को प्रदान बजट का कोई भी हिस्सा लैप्स होने की नौबत नहीं आनी चाहिए।

 

Tags: dc una

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD