Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

नरेंद्र मोदी ने खेलों के लिए दिए अतिरिक्त 450 करोड़ रुपये

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 14 Oct 2014

Last updated on: Oct 14, 2014, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों के विकास के लिए 450 करोड़ रुपये की अतिरिक्त अनुदान राशि दी है। खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इंचियोन में हुए 17वें एशियाई खेलों में देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री से मुलाकात की। पदक विजेताओं को दिए संबोधन में सोनोवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री ने खेलों के विकास के लिए 450 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि अनुदान दी है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ तथा प्रधानमंत्री द्वारा पहली बार ऐसा कदम उठाया गया है।"सोनोवाल ने हालांकि यह भी कहा कि एशियाई खेलों में भारतीय दल द्वारा लाए गए 57 पदक, जिसमें 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं, जो खेल मंत्रालय की उम्मीद से काफी नीचे है। आगामी प्रतियोगिताओं में इस प्रदर्शन को बेहतर करने की भरपूर कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा, "हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में हम 57 पदकों के साथ आठवें स्थान पर रहे। मैं कहना चाहूंगा कि यह हमारी उम्मीद से काफी कम है। इससे पता चलता है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं दिन पर दिन कठिन होती जा रही हैं।"

सोनोवाल ने कहा, "अगर हमें शीर्ष पर रहना है तो हमें तेजी से और मजबूती से बेहद कठिन मेहनत करनी होगी। इतने से संतुष्ट न होकर हमें अतिरिक्त प्रयास करना होगा।"सोनोवाल ने इस अवसर पर सरदार सिंह के नेतृत्व में स्वर्ण पदक लाने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की विशेष तौर पर सराहना की।भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को मात देकर 16 वर्षो बाद एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक हासिल किया।

 

Tags: sarbananda sonowal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD