Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

मोदी ने अमेरिकी कंपनियों के साथ साठ गांठ कर देश में जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों को बढ़ा दिया: सोनिया गांधी

अब दवाईयां गरीब की पहुंच से बाहर

sonia gandhi, मोदी ने अमेरिकी कंपनियों के साथ साठ गांठ कर देश में जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों को बढ़ा दिया: सोनिया गांधी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

भिवानी , 11 Oct 2014

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान अमेरिकी कंपनियों के साथ साठ गांठ कर देश में जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों को बढ़ा दिया है जिसके कारण ये दवाए आम आदमी की पंहुच से बाहर हो गई है। उन्होंने मनरेगा को भी बदलने का आरोप लगाते हुए करोड़ों लोगों की रोजी रोटी छीनने का आरोप लगाया। जिला भिवानी के विधानसभा क्षेत्र तोशाम में एक जनसभा को संबोंधित करते हुए उन्होंने भाजपा को झूठी तथा भ्रामक प्रचार करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वायदे पुरे करने की बजाय हमारे किए गए कार्यो का श्रेय लेने की कौशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग नकली आंसु बहाते है तथा लोगों को धोखा देने में माहिर है। कांग्रेस सरकार मं चलाई गई महत्वकांक्षी योजना मनरेगा को कानून बनाकर कमजोर करने की तैयारी कर रही है। यदि यह सरकार ऐसा करने में कामयाब हो जाती है तो देश के करोड़ो गरीब लोगों रोजी-रोटी छिन जाएगी। 

उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस को विकास की सोच रखने तथा हरियाणा की तरक्की के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलती है तथा कांग्रेस की सरकार बनने से सामाजिक तानाबाना व सोहार्द कायम रहता है। उन्होंने समाज की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा के लिए कांग्रेस की तीसरी बार सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने हरियाणा को प. नेकीराम, फतेहचन्द व बहादूर गुप्त जैसे स्वतन्त्रता सेनानियों का प्रदेश बताते हुए देश की स्वतन्त्रता संग्राम में प्रदेश के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देश को स्वतन्त्र करवाने वाले महान सेनानियों ने जो सपना भारत का देखा था उस लक्ष्य को कांगेस पार्टी ने अपने हाथ में लिए तथा पुरा करने में सफलता पाई। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भुपेन्द्र सिंह हुड्डा के हरियाणा नम्बर वन के नारे पर मोहर लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है तथा आज देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने प्रदेश के विकास में चौ. बंसीलाल व सुरेन्द्र सिंह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश का विकास केवल कांग्रेस के शासनकाल में ही हुआ है।

पहली बार एक मंच पर दिखा बंसीलाल परिवार

सोनिया गांधी की तोशाम में आयोजित जनसभा में पहली बार बंसीलाल परिवार के लोग एक मंच पर नजर आए। बंसीलाल के बड़े बेटे व बाढड़़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रणबीर सिंह महेन्द्रा, बंसीलाल की पुत्रवधु व तोशाम से प्रत्याशी किरण चौधरी, बंसीलाल के दामाद व लोहारू से प्रत्याशी सोमबीर सिंह, पूर्व सांसद व सुरेन्द्र सिंह की बेटी श्रुति चौधरी के अलावा सतपाल सांगवान व रामकिशन फौजी तोशाम में आयोजित कांग्रेस की रैली में एक मंच पर नजर आए । गौरतलब है कि बंसीलाल के बड़े बेटे रणबीर महेन्द्रा व दामाद सोमबीर सिंह का किरण चौधरी के साथ छतीस का आंकड़ा रहा है तथा तीनों कभी एक मंच पर नहीं आए।  

इनैलो व भाजपा पर इस तरह साधा निशाना:

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भाजपा व इनैलो पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी पार्टियों के लोग  जेलों से भी बाहर आ गए है तथा कुर्सी हासिल करने के सपने देखने लगे है। इनके शासन काल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। लोग बिजली,पानी के लिए लोग तरस रहे थे। गुण्डग़र्दी के कारण कारोबार करना मुश्किल हो गया था। ये लोग प्रदेश के लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस पर विकास नहीं करने का आरोप लगा रहे है जबकि प्रदेश के लोग जानते है कि प्रदेश कांग्रेस के शासनकाल में कहां से कहां पंहुच गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झुठ बोलकर व लोगों को गुमराह करके लोकसभा चुनाव में वोट हथियाए थे। उन्होंने  भाजपा को उद्योगपतियों की पार्टी बताया तथा कांग्रेस को गरीब किसान, मजदूर व आम लोगों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में अमन व चैन का शासन चलाया है। 

तीन महीने में भाजपा की गिरी साख: मुख्यमंत्री 

प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अपने 6 मिनट के भाषण में भी रैली को संबोंधित करते हुए भाजपा व इनेलो पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने में अभी तीन महीने ही हुए है तथा इन तीन महीने में भाजपा की साख जितनी तेजी से गिरी है उतनी किसी पार्टी की आज तक नहीं गिरी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा महगांई समाप्त करने की बात कह रही थी लेकिन सरकार बनने के बाद आम आदमी की रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में भारी उछाल आया है। सरकार द्वारा जीरी, नरमा सहित अन्य अनाजों के भावों में भारी गिरावट करने से किसानों को जीवन यापन करने भारी कठिनाई आ रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा कहती थी कि अच्छे दिन आने वाले है लेकिन चुनावों के बाद सरकार बनाने के बाद कहती है कि कड़वी घूट पीनी पडेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अब की बार के चुनावों में भाजपा को ही कड़वी घूट पीला दो। इनेलो पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला को जेल 3206 घरों के चिराग जलाने पर नहीं बल्कि 3206 घरों के चिराग बुझाने पर हुई है। उन्होंने कहा कि यदि नौकरी लगाने से किसी को सजा मिलती है तो उन्होंने इतने लोगों को नौकरी लगाया है कि उन्हे तो फांसी होनी चहिए। जेल से शासन चलाने पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि जो विधायक नहीं बन सकता वो व्यक्ति मुख्यमंत्री कैसे बन सकता है। 

बंसीलाल व सुरेन्द्र की फसल को किसी दूसरे को उजाडऩे नहीं देंगे: किरण चौधरी

 रैली की आयोजक व तोशाम से प्रत्याशी किरण चौधरी ने अपने साढे 11 मिनट के भाषण में कहा कि तोशाम चौ. बसंीलाल व सुरेन्द्र सिंह की जन्म व कर्म भूमि रहा है। इन्होंने हमेशा तोशाम के लोगों की भलाई के बारे में सोचा है तथा ऐसा करते हुए अमर हो गए है। उनके जाने के बाद कुछ लोग यहां घुस गए है तथा अपना गुण्ड़ा राज चलाना चाहते है। उन्होंने कहा कि वे चौ. बंसीलाल व सुरेन्द्र की इस फसल को किसी दूसरे को उजाडऩे नहीं देगी तथा पुरी हिफाजत के लिए अपनी जान लगा देगीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में घुसपैठ करने वालों लोगों को ऐसा जवाब दो कि इसकी आवाज देश के कोने कोने में जाए। 

किसी के बहकावे में न आए: अशोक तंवर

अपने 4 मिनट के भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस की तीसरी बार सरकार बननी तय है। पिछली लोकसभा के चुनावों कांग्रेस ने आपसी मतभेदों के कारण जिले की तीन सीटों को गंवा दिया था अबकी बार ऐसा नहीं करना। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे किसी के बहकावे में नहीं आए तथा कांग्रेस का हाथ मजबूत करने वाले नेता की ही बात सुने। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सीमाएं रोज लुहलुहान हो रही है। सीमा पर कितने लोग मरे तथा कितने लागों ने पलायन किया इसका जवाब भाजपा सरकार को देना चहिए।  

 

 

Tags: sonia gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD